-लोन लेकर इंडस्ट्री चला रहे हैं प्रत्याशी, पत्‍‌नी भी बड़ी कर्जदार

-कार से लेकर घर तक बैंक से लोन लेकर खरीदा है प्रत्याशियों

-बड़े दलों के कुछ ही प्रत्याशी ऐसे जो कर्जदार नहीं

ALLAHABAD: जनता को यह तो पता है कि लोकसभा चुनाव में दावेदारी कर रहे प्रत्याशी करोड़पति हैं लेकिन वह कर्जदार भी हैं, इसकी जानकारी कम ही को है। प्रत्याशियों का जितना लम्बा-चौड़ा भौकाल है उतने बड़े कर्जदार भी वे हैं। हकीकत तो यह है कि अलग-अलग बैंकों से उन्होंने लाखों-करोड़ों रुपए का लोन ले रखा है। कार से लेकर घर तक उन्होंने बैंक से लंबा-चौड़ा कर्ज लेकर खरीदा है। हम बताते हैं हैं किस प्रत्याशी के सिर कितना लोन है।

अरबपति हैं लेकिन कर्ज के तले दबे

कर्जदार प्रत्याशियों की लिस्ट में पहले नंबर पर इलाहाबाद लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी नंदगोपाल गुप्ता नंदी आते हैं। फर्श से अर्श तक का सफर महज कुछ सालों में तय करने वाले इंडस्ट्रिलिस्ट नंदी और उनकी पत्‍‌नी मेयर अभिलाषा की कुल चल और अचल संपत्ति 88क्म्.भ्0 लाख रुपए है। नंदी बसपा सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर रह चुके हैं। उनके पास स्टाम्प शुल्क विभाग था। अब बहुजन समाज पार्टी इस दम्पति से किनारा कस चुकी है। अब वह कांग्रेस की शरण में हैं। बसपा से निकाले जाने के बाद भी उनकी सेहत पर कोई फर्क नही पड़ा। इंडस्ट्रीज की संख्या बढ़ गई है। बावजूद इसके मियां-बीवी दोनों पर म्ब्ख्0.ब्ख् लाख रुपए का बैंक लोन है।

लोन लेकर खरीदी है नंदी ने कार

करोड़ों के मालिक होने के बाद भी नंदी ने कार खरीदने के लिए यूनाइटेड बैंक से एक लाख फ्ख् हजार रुपए का लोन लिया है। इसके अलावा केनरा बैंक से क्9 लाख ब्क् हजार, जम्मू काश्मीर बैंक से फ्क् लाख भ्ब् हजार और बैंक ऑफ बड़ौदा से क्म् लाख क्9 हजार का कर्ज ले चुके हैं। लोन लेने के मामले में उनकी पत्‍‌नी अभिलाषा गुप्ता उनसे कहीं आगे हैं। उन्होंने यूनियन बैंक की अलग-अलग शाखाओं से 9 करोड़ ब्भ् हजार और म् करोड़ 78 लाख रुपए का कर्ज ले रखा है। उनके सिर डिफरेंट बैंकों का भ्8भ्म्.0भ् लाख रुपए बकाया है।

दो करोड़ से अधिक के कर्जदार हैं केशव

फूलपुर से भाजपा प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य और उनकी पत्‍‌नी राजकुमारी की चल और अचल संपत्ति मिलाकर कुल 9 करोड़ फ्क् लाख रुपए है। बैंको से कर्ज लेने के मामले में केशव भी पीछे नहीं हैं। उनके सिर दो करोड़ ब्फ् लाख रुपए का लोन है। वर्तमान में उनके पास दो टाटा सफारी मौजूद हैं। इन दोनों को उन्होंने बैंक से लोन लेकर खरीदा है। इनके लिए केशव ने यूनियन बैंक से ख् लाख क्ख् हजार और बैंक ऑफ बड़ौदा से म् लाख ख्म् हजार रुपए का कर्ज लिया है। इतना ही नहीं उन्होंने एसबीआई से फ् लाख 8फ् हजार रुपए का हाउसिंग लोन भी लिया है। केशव प्रसाद वर्तमान में सिराथू से विधायक हैं और पहली बार सांसद का चुनाव लड़ रहे हैं।

पति-पत्‍‌नी दोनों हैं कर्जदार

चार बार जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकीं केशरी देवी पटेल इलाहाबाद लोकसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। वह और उनके पति गुलाब सिंह के पास इस समय 8 करोड़ फ्ब् लाख रुपए की प्रापर्टी है। उनके बेटे दीपक पटेल करछना से विधायक भी हैं। फिर भी केशरी और उनके पति के सिर 87 लाख रुपए का बैंक लोन है। पति ने जहां पंजाब नेशनल बैंक से हाउसिंग लोन के रूप में फ्0 लाख रुपए ले रखे हैं वहीं केशरी देवी ने भी इतना ही कर्ज इसी बैंक से हाउसिंग लोन के रूप में लिया है। प्रत्याशी ने तकरीबन तीन लाख रुपए का पर्सनल लोन भी लिया है। इसी तरह फूलपुर से बसपा प्रत्याशी कपिल मुनि करवरिया पर भी फ्ख् लाख रुपए का कर्ज है।

जीरो है इनकी देनदारी

एक ओर जहां कई प्रत्याशियों के सिर लाखों-करोड़ों की देनदारी है वहीं कुछ ऐसे उम्मीदवार भी है जिन्होंने कभी भी लोन के लिए बैंकों के चक्कर नहीं काटे। फिलहाल उनका शपथ पत्र तो यही कहता है। इनमें इलाहाबाद से भाजपा प्रत्याशी श्यामाचरण गुप्ता, इसी लोकसभा से कांग्रेस के मो। कैफ और सपा के रेवती रमण सिंह व फूलपुर से सपा के धर्मराज पटेल का नाम शामिल है। ये तीनों प्रापर्टी के मामले में करोड़पति हैं। इन सभी ने खुद को बैंक कर्जे से भी बचाकर रखा है। इनके नाम कोई लोन नहीं है।

किसी से पीछे नहीं हैं 'आप' प्रत्याशी

इंटरनेशनल कंपनी में सीईओ की जॉब छोड़कर राजनीति में आए इलाहाबाद से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आदर्श शास्त्री का नाम भी करोड़पतियों में शुमार है। उनके पास 9ख् लाख 98 हजार तो उनकी पत्‍‌नी मोनिका शास्त्री के पास लगभग 9ब् लाख की प्रापर्टी है। लोन के मामले में आदर्श ने आईसीआईसीआई से भ्क् लाख रुपए का होम लोन और कोटक महिंद्रा से क्0 लाख रुपए का कार लोन लिया है। फूलपुर से आप प्रत्याशी शिमलाश्री न तो करोड़पति हैं और न ही उन्होंने किसी बैंक से किसी प्रकार का लोन लिया है।