मोदी नाम की सुनामी ने इलाहाबाद में भी भरपूर असर दिखाया। नतीजा हुआ दिग्गजों का सफाया हो गया। फूलपुर सीट से भाजपा के केशव प्रसाद मौर्या ने तीन लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल करके इतिहास रच दिया तो इलाहाबाद सीट की बदौलत श्यामाचरण गुप्ता को एक बार फिर संसद में पहुंचने का मौका मिल गया है। उन्होंने दिग्गज नेता सपा के कुंवर रेवती रमण सिंह को शिकस्त दी।

-क्रिकेट कैफ हुए क्लीन बोल्ड, जमानत भी नहीं बचा सके

-दो बार से सांसद रहे रेवती रमण को झेलनी पड़ी शिकस्त

-दोनों सीटों पर तीसरे स्थान पर पहुंची भाजपा

ALLAHABAD: देशभर में चली नमो की आंधी से इलाहाबाद भी अछूता नहीं रहा। ऐसा पहली बार हुआ जब इलाहाबाद और फूलपुर दोनों सीटों पर भाजपा ने बाजी मारी। लगातार दो बार सांसद रहे सपा के रेवती रमण को भी भाजपा प्रत्याशी के हाथों का हार का सामना करना पड़ गया। पिछली बार एक सीट जीतने वाली बसपा इस पर दोनों सीटों पर तीसरे स्थान पर पहुंच गई। कांग्रेस के मो। कैफ क्लीन बोल्ड हो गए और अपनी जमानत भी नहीं बचा सके।

किसने मारी बाजी

जिले की इलाहाबाद लोकसभा से कुल ख्फ् प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें से भाजपा के श्यामाचरण गुप्ता ने दो बार के सांसद रहे सपा के कुंवर रेवती रमण सिंह को पटखनी देकर जीत दर्ज की। श्यामाचरण ने म्क्7भ्फ् वोटों से सपा प्रत्याशी को हराया। भाजपा प्रत्याशी को शहर दक्षिणी विधानसभा सहित सपा का गढ़ मानी जाने वाली वाली करछना विधानसभा से जमकर वोट मिले। मेजा और बारा में उनकी स्थिति अच्छी नहीं थी। इसी तरह फूलपुर लोकसभा में क्भ् प्रत्याशी मैदान में थे। जिनमें से भाजपा प्रत्याशी और सिराथू से विधायक केशव प्रसाद मौर्य ने सपा के धर्मराज सिंह पटेल को रिकार्ड तीन लाख 8 हजार फ्08 वोटों से मात देकर जीत दर्ज की। उन्हें लोकसभा की पांचों विधानसभा से खूब सपोर्ट मिला। सपा प्रत्याशी उनको कहीं से भी टक्कर देने की स्थिति में नजर नहीं आए। दोनों सीटों पर बसपा और कांग्रेस को तीसरे और चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा।

बसपा का हुआ सफाया

इस लोकसभा चुनाव में जिले में बहुजन समाज पार्टी की स्थिति काफी खराब रही। दोनों सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों को जोरदार झटका लगा है। फूलपुर से निवर्तमान सांसद और बसपा प्रत्याशी कपिल मुनि करवरिया खिसक तीसरे स्थान पर आ गए। उन्हें कुल एक लाख म्फ् हजार 7क्0 वोट ही मिले। जो पिछले चुनाव में मिले एक लाख म्7 हजार भ्ब्ख् वोट से भी कम हैं। इलाहाबाद लोकसभा सीट पर भी बसपा की यही हालत रही। यहां पर पहली बार लोकसभा चुनाव में शिरकत कर रहीं बसपा प्रत्याशी केशरी देवी पटेल एक लाख म्ख् हजार ब्भ् वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं बसपा से पिछले बार प्रत्याशी रहे अशोक कुमार बाजेपई इस सीट पर दूसरे स्थान पर रहे थे।

फूलपुर में खुला खाता

फूलपुर लोकसभा के साथ शुक्रवार को एक और इतिहास जुड़ गया। आजादी के बाद से अब तक हुए कुल लोकसभा चुनाव में एक बार भी भाजपा को यहां से जीत नहीं नसीब हुई थी। इस बार यह मिथक भी टूट गया और केशव प्रसाद की जीत के साथ भाजपा यहां से अपना खाता खोलने में कामयाब हो गई। कभी इस सीट से देश क पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद यहां कांग्रेस सहित दूसरी पार्टियों का बोलबाला रहा था। इस सीट से केशव को उतारने के लिए विश्व हिन्दू परिषद दबाव बनाए हुए थी। इसी का नतीजा रहा कि भाजपा ने सबसे बाद में इस सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित किया।

नोटा से नहीं जीत पाई शिमलाश्री

चुनाव आयोग की ओर से पहली बार ईवीएम में दिया गया नोटा यानी नन ऑफ द एबोव का ऑप्शन भी वोटर्स को खूब भाया। इलाहाबाद सीट पर जहां फ्म्ख्क् वोट नोटा पर पड़े वहीं फूलपुर लोकसभा में 8ब्ख्ब् वोटर्स ने इस ऑप्शन को पसंद किया। कभी चुनाव में इस सुविधा देने की हिमायत करने वाली आम आदमी पार्टी की फूलपुर प्रत्याशी अंतिम राउंड तक नोटा को मात नहीं दे सकीं। उन्हें मिले कुल 7फ्म्9 वोट से नोटा की संख्या ज्यादा थी।

राउंड दर राउंड बेचैन रहे श्यामाचरण

फूलपुर से तो केशव ने एकतरफा जीत दर्ज की लेकिन इलाहाबाद सीट से भाजपा और सपा के बीच राउंड दर राउंड टेंशन बढ़ता रहा। बढ़त तो श्यामाचरण ने शुरुआती राउंड से बना ली थी लेकिन जीत-हार के अंतर में आने वाले बदलाव ने उनको चैन की सांस नहीं लेने दी। चुनाव परिणाम देरी आने के चलते उन्हें खुद शाम चार बजे आरओ अटल कुमार राय से शिकायत करनी पड़ी। उन्होने खुद कहा कि बड़ा टफ चुनाव हो गया है। देर शाम साढ़े सात बजे उन्हें जीता घोषित किया गया तो भाजपाईयों ने राहत की सांस ली। हालांकि इस बीच पार्टी के एक कार्यकर्ता से डीएम और जिला निर्वाचन अधिकारी पी गुरु प्रसाद से हल्की बहस भी हो गई।

इलाहाबाद लोकसभा का जो विकास पिछले दस साल में नहीं हुआ वह एक साल में करके दिखाएंगे। जिस तरह से मंदिर में लोग भगवान का गुणगान करते हैं वैसे ही भाजपाई इस समय नमो नमो कर रहे हैं। वोट उन्हें नहीं मोदी को मिले हैं।

श्यामा चरण गुप्त

फूलपुर को देश की सभी भ्ब्फ् लोकसभा सीटों में सबसे बेहतर बनाकर छोड़ेंगे। जनता के विश्वास को वह विकास के जरिए जीतने की कोशिश करेंगे। यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और मोदी को समर्पित है।

केशव प्रसाद मौर्य