- कंप्लेनर के कॉल रिसीव नहीं करने पर अफसर मान ले रहे सॉल्व, रजिस्टर में कर दी जा रही इंट्री

- नगर आयुक्त ने पब्लिक की समस्या दूर करने के लिए जारी किए थे टोल फ्री नंबर

GORAKHPUR: नगर निगम अब कंप्लेन सॉल्व करने में भी खेल कर रहा है। टोल फ्री नंबर पर आईं कंप्लेंस सॉल्व करने के लिए निगम अधिकारियों ने नया तरीका अपनाया है। कंप्लेन मिलने के बाद जिम्मेदार आपको कॉल करेंगे, अगर आप कॉल नहीं रिसीव कर पाए तो आपकी प्रॉब्लम सॉल्व मानकर रजिस्टर में इंट्री भी कर ली जाएगी।

बिना सॉल्व निपटा दीं फ्00 कंप्लेंस

पिछले चार महीने में करीब ब्99 लोगों ने निगम के टोल फ्री नंबर पर कंप्लेन दर्ज कराई। सूत्रों की मानें तो इनमें करीब फ्00 शिकायतों को निगम अधिकारियों ने बिना सॉल्व किए ही निपटा दिया है। हालांकि अभी भी क्99 कंप्लेंस पेंडिंग हैं। वहीं बिजली से संबंधित करीब क्0भ् शिकायतों में से भ्0 से अधिक शिकायतों का निपटारा हो चुका है जबकि भ्क् कंप्लेंस अभी पेंडिंग हैं।

सड़कों पर बने गड्ढे, अधूरा नाला निर्माण

शहर के कई वार्डो की सड़कें गढ्डों में तब्दील हो गई हैं। कई मोहल्ले ऐसे हैं जहां नालियां भी नहीं है। जबकि लोगों ने कई बार कंप्लेन भी की। सूत्रों की मानें तो इन समस्याओं पर ध्यान देना तो दूर जिम्मेदारों ने तमाम ऐसी शिकायतों को कंप्लेनर्स के फोन रिसीव ना करने पर सॉल्व में इंट्री कर दी है।

बॉक्स

बरसात में बंद हो गया वॉटर लॉगिंग कंट्रोल रूम

बारिश में वॉटर लॉगिंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर आयुक्त ने नगर निगम कैंपस में वॉटर लॉगिंग कंट्रोल रूम स्थापित करवाया और टोल फ्री नंबर 0भ्भ्क्-ख्फ्फ्ख्म्भ्ख् नंबर जारी हुआ। कुछ दिन कंट्रोल रूम एक्टिव रहा लेकिन थोड़े ही दिनों में इस पर ताला लग गया है।

चार माह में आईं कंप्लेंस - ब्99

सॉल्व दिखाई गईं कंप्लेंस - फ्00

पेंडिंग कंप्लेंस - क्99

कंट्रोल रूम नंबर - 8भ्भ्क्-ख्फ्फ्ख्म्भ्भ्ख्

कंप्लेन नंबर - 7फ्क्क्क्80फ्90

कागजों तक सिमटा आईजीआरएस

वार्ड नंबर भ्भ् अलहदादपुर के पार्षद आनंद वर्धन सिंह का कहना है कि वार्ड में अवैध अतिक्रमण हटाने के संबंध में आईजीआरएस पोर्टल नंबर ब्00क्88क्90ख्भ्09ख् पर कंप्लेन की गई। जवाब में सुपरवाइजर द्वारा स्थल पर नाले की सफाई की बात की गई। साथ ही अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित विभाग को आदेश दिए गए लेकिन यह कागजों में ही सिमट कर रह गए। आज तक एरिया के नाले से न तो अतिक्रमण हटाया गया और न ही नालों की सफाई कराई जा सकी है।

कोट्स

वार्ड में सड़क गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। टोल फ्री नंबर पर कंप्लेन की गई लेकिन अभी तक जवाब नहीं मिला।

प्रमोद सिंह, मानस विहार कॉलोनी

रेती रोड पर पैचिंग का काम हुआ। कुछ दिन बाद गिट्टियां उखड़ने से सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई। कंप्लेन की गई लेकिन अफसरों ने ध्यान नहीं दिया।

विनोद कुमार सिंह, अलहदादपुर

इलाके में लाइट और पानी की सबसे अधिक समस्या है। एक महीने पहले टोल फ्री नंबर पर कंप्लेन की गई, फिर भी समस्या का निपटारा नहीं हो सका।

विद्याधर दूबे, इलाहीबाग

वर्जन

ऑनलाइन कंप्लेन आने के बाद उसे संबंधित विभाग को भेजा जाता है। उसका जल्द से जल्द निदान कराया जाता है।

- अनिल कुमार सिंह, प्रभारी नगर आयुक्त