कानपुर (इंटरनेट-डेस्क)। Happy New Year 2021: भारत समेत दुनिया के अलग-अलग देशों में नए साल का ग्रैंड वेलकम किया गया। दुनिया के सभी मशहूर स्थल इस खास अवसर पर रोशनी से नहाए रहे। कोरोना वायरस गाइडलाइंस का ख्याल कर रखते हुए लोगों ने नए साल पर अपने-अपने तरीके से जश्न मनाया। कहीं पर लोगों ने आने वाले साल के लिए दुआएं मांगी तो कहीं पर म्यूजिक शो में लोगों के कदम थिरके। ऐसे में साफ है कि कोरोना वायरस के दाैर में भी साल 2021 को लेकर लोगाें में एक अलग जोश व उत्साह दिखा।

फोटो : रायटर

भारत में नया साल

भारत में भी कोरोना वायरस गाइडलाइन्स के तहत नए साल का वार्म वेलकम किया गया। यह तस्वीर महाराष्ट्र के बांद्रा रिक्लेमेशन एरिया की है जिसे नए साल के स्वागत के लिए सजाया गया। नए साल की पूर्व संध्या पर रंगीन रोशनी से यह बेहद खूबसूरत नजर आ रहा था। इसके अलावा देश के अन्य फेमस प्लेस को भी अच्छे से सजाया गया।

फोटो : रायटर

अमेरिका में नया साल

अमेरिका में भी नए साल का वार्म वेलकम किया गया। यहां भी सड़क से लेकर बड़ी-बड़ी इमारतें सजाई गईं थीं। यह तस्वीर अमेरिकन एक्टर व सिंगर बिली पोर्टर की है। इन्होंने टाइम्स सिटी न्यूयॉर्क में नए साल की पूर्व संध्या पर अपनी परफार्मेंस दी।

फोटो : रायटर

बा्रजील में नया साल

ब्राजील भी नए साल के ग्रैंड वेलकम में पीछे नहीं रहा। कोरोना वायरस प्रकोप के बीच यहां भी लोगों में नए साल को लेकर काफी उत्साह दिखा। यह तस्वीर रियो डी जनेरियो के कोपाकबाना बीच की है जहां लोग रात में काफी फन करते दिखे।

फोटो : रायटर

जापान में नया साल

नए साल की पूर्व संध्या पर यह तस्वीर टोक्यो, जापान की है। कोरोना वायरस के दाैर में यहां के कंडा म्योजिन स्राइन में लोग नए साल के लिए प्रार्थना करने पहुंचे। इस दाैरान सभी लोग सुरक्षा को ध्यान रखते हुए मास्क आदि पहने रहे।

 फोटो : रायटर

चीन में नया साल

चीन में भी लोगों ने नए साल का वार्म वेलकम किया। चीन के शहर वुहान शहर में कोरोना वायरस बीमारी के प्रकोप के दौरान नए साल के आगमन का जश्न मनाया गया। इस दाैरान लोगों ने जमकर सेल्फी ली और मस्ती की।

फोटो : रायटर

बि्रटेन में नया साल

बि्रटेन में इस समय कोरोना वायरस का स्ट्रेन मिलने से हालात गंभीर है लेकिन नए साल का वेलकम काफी जोश भरे अंदाज में किया। बि्रटेन में फेमस प्लेस को रोशनी से सजाया गया।

 फोटो : रायटर

रूस में नया साल

1 जनवरी, 2021 का रूस ने भी जबरदस्त तरीके से स्वागत किया। यह तस्वीर रूस के ओम्स्क की है। यहां पर नए साल के सेलिबे्रशन में अपार्टमेंट ब्लॉकों को फायरवर्क से अच्छे से सजाया गया।

फोटो : रायटर

दुबई में नया साल

दुबई स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को नए साल के वार्म वेलकम के लिए बेहद खूबसूरत ढंग से सजाया गया। बुर्ज खलीफा पर होने वाली आतिशबाजी पूरी दुनिया में मशहूर है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। फोटो : रायटर

National News inextlive from India News Desk