कानपुर। Happy Teddy Day 2020 : वैलेंटाइन्स वीक के बारे में तो हर कोई जानता है। इसमें किस दिन कौन सा डे सेलिब्रेट किया जाता है, इस बारे में भी लोग जानते ही हैं। हालांकि शायद कम ही लोगों को बता हो कि वैलेंटाइन डे के चौथे दिन यानी की टेडी डे को सेलिब्रेट करने के पीछे क्या वजह है। इस बार ये टेडी डे 10 फरवरी को सोमवार के दिन है।

Kab Hai Teddy Day? : इस बार टेडी डे 10 फरवरी को मतलब की सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन कपल्स एक- दूसरे को टेडी बेयर गिफ्ट करके अपना प्यार शो करते हैं। इस दिन से जुड़ी एक पुरानी कहानी भी है जिसके बारे में शायद ही किसी को पता हो। तो चलिए इस बारे में आपको बता ही देते हैं।

Teddy Day History : वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन कपल्स के लिए टेडी डे होता है। टेडी गिफ्ट करते ही आपके पार्टनर के चेहरे पर जो क्यूट सी मुस्कुराहट आ जाती है उसकी तुलना किसी भी चीज से नहीं की जा सकती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन को टेडी डे का नाम देने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति थिओडोर टेडी रूजवेल्ट थे। दरअसल उन्होंने एक डिसीजन लिया था जिसके तहद उन्होंने एक बार शिकार के दौरान ये फैसला किया कि अबसे जानवरों का शिकार नहीं किया जाएगा। इस डिसीजन की रिस्पेक्ट में एक क्यूट सा टेडी बेयर डिजाइन कर बनाया गया और तबसे इस दिन को टेडी डे के नाम से जाना जाता है।

Teddy Day Importance and Significance : इस दिन को कपल्स के बीच काफी धूमधाम से मनाया जाता है। दरअसल साॅफ्ट ट्वाॅय में टेडी बेयर लड़कियों की पहली पसंद होते हैं। इसलिए लड़के अकसर उन्हें यही गिफ्ट करते हैं और इसलिए इसका बहुत महत्व है। लड़कियां या पत्नियां अकसर अपने पास बड़ा सा टेडी बेयर रखती हैं और उसमें अपने पार्टनर को देखती हैं। ऐसा अकसर होता है इसलिए लड़कियों को टेडी से बेहतर और कोई गिफ्ट नहीं दिया जा सकता है।

Relationship News inextlive from relationship News Desk