अहमदाबाद (पीटीआई)। हार्दिक पटेल कांग्रेस के पूर्व नेता है , जिन्‍होंने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। जो अब 2 जून को भाजपा में शामिल हो रहे हैं। हालांकि पटेल के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद से ही ऐसी अटकलें थीं कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। ऐसी अटकलें इसलिए थीं क्‍योंकि उन्‍होंने कांग्रेस के नेतृत्व की कड़ी आलोचना करते हुए भाजपा की प्रशंसा की थी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता याग्नेश दवे ने कहा कि यह पुष्टि हो गई है कि हार्दिक पटेल दो जून को प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होंगे।
2019 में कांग्रेस में हुए थे शामिल
हार्दिक पटेल 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। पटेल गुजरात कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष थे। लेकिन उन्‍होंने राज्य पार्टी नेतृत्व से असंतोष होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। साथ ही सूत्रों ने कहा था कि वह राज्य कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनना चाहते थे। लेकिन उन्हें केवल कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। कार्यकारी अध्यक्ष होने के बावजूद राज्य नेतृत्व द्वारा बड़े फैसलों पर उनकी राय नहीं ली जाती थी। जिसके कारण वह पार्टी से नाराज थे, और बाद में पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

National News inextlive from India News Desk