कानपुर। देसी गर्ल प्रियंका चोपडा़ हाल ही में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पार्टी में दिखाई दी थीं। जहां उनके हाथ की रिंग फिंगर में एक डायमंड की अंगूठी दिखाई दी। पहले खबर आई थी कि इस अंगूठी को निक ने खास प्रियंका के लिए लंदन से खरीदा था और अब इस रिंग की कीमत भी सामने आ गई है। मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक 'क्वांटिको' एक्ट्रेस प्रियंका चोपडा़ मनीष मल्होत्रा की पार्टी में बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन के साथ सेल्फी लेते वक्त अपने हाथ में पहनी इंगेजमेंट रिंग दिखा बैठीं। हाल में कई वीडियो वायरल हुए जिनमें प्रियंका अपनी इंगेजमेंट रिंग छुपाटी नजर आईं थी पर इस बार ये फैंस को दिख ही गई।

प्रियंका की इंगेजमेंट रिंग की कीमत है करीब डेढ़ करोड़ रुपये,ये हैं इसकी खूबियां

इतनी मंहगी है प्रियंका की इंगेजमेंट रिंग

निक ने प्रियंका को जो इंगेजमेंट रिंग पहनाई है वो कुशन कट डिजाइन में बनी है। इस रिंग की कीमत 2 लाख डॉलर बताई जा रही है जो रुपये में कनवर्ट कर 1 करोड़ 40 लाख 62 हजार रुपये हो जाती है। मालूम हो कि एक डॉलर में 70.34 रुपये होते हैं। इसके हिसाब से इस अंगूठी की भारतीय रकम बताई जा रहा है। जिस कंपनी की ये डायमंड रिंग है उसके प्रेसीडेंट ने अंगूठी का सही दाम बताते हुए कहा, 'प्रियंका की रिंग हाई क्वालिटी कुशन कट टेक्नॉलिजी से बनाई गई है जो चार कैरेट्स की है। हमारी इस रिंग की कीमत करीब 2 लाख डॉलर है।'

प्रियंका की इंगेजमेंट रिंग की कीमत है करीब डेढ़ करोड़ रुपये,ये हैं इसकी खूबियां

इस वजह से छुपाती फिर रहीं रिंग

रवीना टंडन के साथ इस तस्वीर के पहले प्रियंका की कई फोटो और वीडियो वायरल हुए हैं जिनमें वो अपनी इंगेजमेंट रिंग छुपाती नजर आ रही हैं। इन वीडियो को देख कर प्रियंका के फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा था कि वो अपनी सगाई की बात या रिंग सबसे छुपा क्यों रही हैं। दरअसल उनकी सगाई की बात सामने आने से पहले ये बात सामने आई गई थी कि प्रियंका ने सलमान स्टारर फिल्म 'भारत' में अभिनय करने से मेकर्स को मना कर दिया है। फिर अपने इंटरव्यू में प्रियंका ने फैंस से उनकी पर्सनल लाइफ प्राइवेट ही रखने की अपील की। इन सबके बाद ऐसा लगता है कि प्रियंका अपनी लाइफ को सार्वजनिक होने से रोकना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने अपनी इंगेजमेंट रिंग छुपाने की कोशिश की।

प्रियंका की इंगेजमेंट रिंग की कीमत है करीब डेढ़ करोड़ रुपये,ये हैं इसकी खूबियां

निक ने कनफर्म की प्रियंका संग सगाई की बात, कहा चाहता हूं परिवार बनाना

'सिंबा' स्टार रणवीर सिंह ने पूछा ऐसा सवाल, सोशल मीडिया पर प्रियंका का बन गया मजाक

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk