कानपुर (इंटरनेट डेस्क) । बाॅलीवुड फिल्मों के गानें हमेशा से ही होली में रंग जमाते आ रहे है। आज हम आपको 10 ऐसे गानों के बारे में बतानें जा रहे है, जो इस होली आपकी पार्टी का महौल बना देंगे।
रंग बरसे भीगे चुनर वाली (सिलसिला)
यह गाना फिल्म सिलसिला का है। रंग बरसे गाना आज भी होली पर जरूर बजाया जाता है। यह गाना आपकी होली में चार चांद लगा सकता है। गाना अमिताभ बच्चन, रेखा, जया बच्चन जैसे बड़े कलाकारों के साथ फिल्माया गया है।
बलम पिचकारी (ये जवानी है दीवानी)
बलम पिचकारी नौजवानों द्वारा बेहद पसन्द किया जाता है। बलम पिचकारी गाना आज भी होली में सबकी जुबान पर रहता है। यह गाना आपकी होली पार्टी को नेक्स्ट लेवल तक ले जा सकता है।
होली खेले रघुवीरा (बागबान)
होली खेले रघुवीरा गाना कई लोगों का पसंदीदा गाना है। इस गाने में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी ने बेहतरीन डांस किया है। यह गाना आपकी पार्टी में तहलका मचा सकता है।
गो पागल (जॉली एलएलबी 2)
गो पागल गाना होली में जरुर बजाया जाता है। गाने में अक्षय कुमार ने बेहतरीन डांस किया है। इस गाने को बजाने के बाद सभी के पैर थिरकने लगते है।
जय-जय शिवशंकर ( वाॅर)
यह गाना वाॅर फिल्म के मशहूर गानों में से एक है। इस गाने को लेकर बच्चों में बहुत क्रेज है। यह गाना आपकी पार्टी में धूम मचा सकते है।
डू मी अ फेवर लेट्स प्ले होली (वक्त)
इस गाने की डिमांड हर होली में रहती है। यह गाना आपकी होली पार्टी को और शानदार बना सकता है।
बदरी की दुल्हनिया (बदरी की दुल्हनिया)
वरूण धवन और आलिया भट्ट का ये गाना होली का लोकप्रिय गाना है। इसे सुनने के बाद सभी का डांस करने का मन करने लगता है।
अंग से अंग लगाना (डर)
अंग से अंग लगाना गाना आपकी होली पार्टी में खुशियों के रस भर देगा।
होली बिरज मां (जीनियस)
यह गाना होली के गलियारों में खूब वाहवाही बटोर चुका है। नया गाना होने के बावजूद यह गाना काफी लोकप्रिय है।
होली के दिन दिल खिल जाते है (शोले)
होली के रंगों और सुरों से भरा यह गाना आपकी होली पार्टी का मजा दोगुना कर देगा।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk