1. रंग बरसे भीगे चुनरवाली
होली का आइकॉनिक सांग 'रंग बरसे' अमिताभ बच्चन, रेखा, जया बच्चन और संजीव कुमार स्टारर फिल्म सिलसिला का है। इस गाने को बिना बजाए होली खेलना कुछ अधूरा-अधूरा सा लगता है।

2. बद्री की दुल्हनियां
वरुण धवन और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का टाइटल सॉन्ग 'बद्री की दुल्हनिया' एक ब्लॉकबस्टर गाना साबित हुआ। आज भी लोग होली पर इस गाने को बजाकर खूब थिरकते हैं।

Celebrity Holi 2023: ये सितारे जिनका होली सेलिब्रेशन बनता बॉलीवुड की शान

3. आज न छोड़ेंगे
आशा पारेख और राजेश खन्ना स्टारर फिल्म 'कटी पतंग' का गाना 'आज न छोड़ेंगे हम तेरी चोली, खेलेंगे हम होली' होली का एक सदाबहार गाना है जिसे होली में काफी उत्साह से बजाया जाता है।

4. होलिया में उड़े रे गुलाल
'होलिया में उड़े रे गुलाल कहियो रे मंगेतर से' इस गाने को बजाए बिना आपकी होली शायद से फीकी रह जाएगी। 2016 में आए इस गाने को आज भी काफी पसंद किया जाता है।

5. अंग से अंग लगाना
शाहरुख स्टारर फिल्म 'डर' का सांग 'अंग से अंग लगाना सजन हमें ऐसे रंग लगाना' हम सब को काफी अच्छे से याद है। आप भी इस गाने को अपनी होली सांग लिस्ट में जरूर शामिल करें।

Holi 2023: होली के रंगों से कैसे सेफ रखें अपनी स्किन

6. होरी खेले रघुवीरा
अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की फिल्म बागबान का एवरग्रीन गाना 'होरी खेले रघुवीरा' हर उम्र के लोगों के लिए एक होली फेवरेट सेंग बन चुका है।

7. बलम पिचकारी
दीपिका पादुकोण, रनबीर कपूर, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि कोचलिन स्टारर फिल्म 'ये जवानी है दिवानी' में होली के मौके पर बजा ये गाना बलम पिचकारी आज भी होली में सुनने को मिल ही जाता है।

Holi Hair Care: होली पर केमिकल वाले रंगों से ऐसे बचाकर रखें अपने खूबसूरत बाल

8. डू मी अ फेवर लेट्स प्ले होली
अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 'द रेस अगेंस्ट टाइम' का हर एक गाना हिट रहा वही इस फिल्म का होली सांग 'डू मी अ फेवर लेट्स प्ले होली' सुपरहिट साबित हुआ।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk