डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Horoscope 2022 Dhanu Varshik Rashifal 2022 Yearly Horoscope Sagittarius January 2022 : धनु राशि जनवरी : (ये यो भा भी भू ध फ ढ भे): इस सप्ताह इस राशि के जातक सक्रिय बने रहेंगे। यद्यपि अभी संघर्ष की अधिकता रहेगी। जातक के कार्यों में थोड़ी बहुत बाधायें आयेंगी। लेकिन इन बाधाओं को जातक सुगमता से दूर करने में सफल होगा। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी जातक के कार्यों में थोड़ा व्यवधान खड़ा करने का प्रयास करेंगे। लेकिन कुछ ऐसी परिस्थितियां बनेंगी। जिससे जातक इन कार्यों को जो उसके जीवन के लिए अनिवार्य है उनको कुशलतापूर्वक करते हुए। व्यवधानों का सामना करते हुए। कार्य को आगे बढ़ाने में जातक सफल होगा। विद्यार्थियों के लिए भी यह माह लगभग अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा-थोड़ा मन लगने लगेगा। यद्यपि अभी किसी बड़ी सफलता का योग नहीं है लेकिन जातक भविष्य की दृष्टि से अपनी प्रतियोगिता को गंभीरता से लेगा और निरन्तर परिश्रम करने का प्रयास करेगा। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह लगभग अनुकूल है। जातक यदि सोच-समझकर पैसा लगायेगा तो लाभ की स्थितियां बन सकती है। विष्णु जी की पूजा करने से स्थितियां अनुकूल होंगी। और परेशानियों में कमी आयेगी।

Sagittarius Horoscope February 2022: धनु राशि फरवरी: इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। कार्यों में निरन्तर गतिशीलता बनी रह सकती है। यद्यपि उतार-चढ़ाव के बीच थोड़ी बहुत कठिनाईयों का भी सामना करना पड़ सकता है लेकिन जातक अपनी क्रियशीलता के द्वारा स्थितियों को पटरी पर लाने में विशेष सफलता अर्जित कर सकता है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रुप से दबाव बनाने का प्रयास कर सकते है। लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ एवं सक्रियता से विरोधियों के कार्यों को नियन्त्रित करने में सफल हो सकता है। यह माह कई दृष्टियों से जातक के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनायेंगी। इसलिए जातक अपनी कुशल नेतृत्व से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकती है। कार्य व्यापार की दृष्टि से भी समय अनुकूल है। जातक यदि आयात-निर्यात से जुड़ा होगा तो उसमें धन लगाने पर जातक को विशेष लाभ मिल सकता है। जातक को निरन्तर क्रियाशील बनना होगा। कुछ व्यवहारिक जटिलता रहेंगी। बहुत बड़ा लाभ मिलने का योग तो कम है लेकिन मध्यम लाभ की स्थिति निरन्तर बनी रहेगी। घूमने-फिरने में भी ज्यादा समय न व्यतीत करें। अपने कार्यों पर ही विशेष ध्यान दें। थोड़ी-सी अकुशलता कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य को बाधित कर सकती है। इसलिए निरन्तर सक्रिय बने रहें। समय की परिस्थिति के अनुसार ही निर्णय लें तभी स्थितियों को पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है।

Sagittarius Horoscope March 2022: धनु राशि मार्च: इस माह इस राशि के जातक के कार्यों में थोड़ा उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। जहां एक तरफ कुछ कार्यों में अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। वहीं कुछ कार्यों में चुनौतीपूर्ण स्थितियां बनी रह सकती है। इसलिए निरन्तर सक्रिय बने रहें और कार्यों को नई दिशा देते रहें। कार्य-व्यापार की दृष्टि से सप्ताह संघर्षों के साथ सफलता देने वाला है इसलिए निरन्तर परिश्रम करते रहें और कार्यों को संचालित करने के लिए उद्यमशील बने रहें। विद्यार्थियों के लिए समय लगभग अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा मन लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में आंशिक सफलता का योग बन सकता है। सुख-सुविधाओं की दृष्टि से माह अनुकूल है। घर परिवार में सुख-सुविधा की वस्तुओं में वृद्धि होगी। कुछ धार्मिक या मांगलिक कार्य का भी योग बन सकता है। निरन्तर क्रियाशील बने रहें और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। समय जातक का साथ देगा। जिससे जातक स्थितियों को नियन्त्रित करने में जातक सफलता प्राप्त कर सकता है। हनुमान जी की पूजा से स्थितियां अनुकूल होंगी और कार्यों में सुगमता आयेगी।

Sagittarius Horoscope April 2022: धनु राशि अप्रैल: यह माह जातक के लिए अनुकूल रहेगा। किसी भी तरह के प्रेम-प्रसंग में न उलझे नहीं तो अनावश्यक समय की बर्बादी एवं मानसिक तनाव जातक को मिल सकता है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रुप से जातक को तनाव दे सकते है लेकिन जातक यदि दृढ़ता और आत्मबल का परिचय देगा तो हर विषम परिस्थितियों को नियन्त्रित करने में जातक सफल होगा। कार्य-व्यापार की दृष्टि से माह अनुकूल है। जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो व्यवसाय में अच्छा लाभ प्राप्त करने में जातक सफल होगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी प्रतिस्पर्धा में विजय भी मिल सकती है लेकिन निरन्तर अध्ययन एवं परिश्रम करते रहें। इस माह जातक यदि हनुमान चालीसा का पाठ करेगा। विष्णु जी की आराधना करेगा तो विशेष फलों की प्राप्ति होगी।

Sagittarius Horoscope May 2022: धनु राशि मई: इस माह इस राशि के जातक सक्रिय बने रहेंगे। भाग्य जातक का साथ देगा बहुत लम्बे समय से चले आ रहे संघर्षों का अन्त होगा। कोई बड़ी कार्य-योजना को नई दिशा देने में जातक सफल होगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आयेगी। किसी स्त्री के द्वारा बड़े धन लाभ का योग बन सकता है। निरन्तर क्रियाशील बने रहें। और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। कार्य-व्यापार की दृष्टि से भी समय बहुत अनुकूल है बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बडे लाभ की स्थिति बन सकती है। इसलिए जातक सक्रिय बने रहें। एक योजना के तहत बाजार एवं शेयर मार्केट के उतार-चढ़ाव को समझते हुए। धन लगायें तो बड़े लाभ का योग बन सकता है। विद्यार्थियों को मन भी पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। किसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने का योग बन सकता है। किसी देवी की पूजा करने से स्थितियां अनुकूल होंगी। कार्य विशेष का योग बनेगा।

Sagittarius Horoscope June 2022: धनु राशि जून: इस माह इस राशि के जातक सक्रिय बने रहेंगे। जातक के कार्यों में और सुगमता आयेगी। जातक का महत्व बढ़ेगा। जातक यदि सामाजिक कार्यों या राजनीति में होगा तो जातक को विशेष ख्याति मिल सकती है। निरन्तर सक्रिय बने रहें और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। घर परिवार की दृष्टि से यह माह बहुत अनुकूल है। जातक अपने परिवार को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकता है। अच्छे मकान एवं वाहन का सुख भी जातक को मिल सकता है। निरन्तर सक्रिय बने रहें। और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। कार्य-व्यवहार की दृष्टि से समय बहुत अनकू है। इसलिए निरन्तर क्रियाशील बने रहें और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। विद्यार्थियों के लिए यह माह बहुत अनुकूल है। किसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने का योग बन सकता है। सरकारी सेवा से जुडे लोगों के लिए भी समय अनुकूल है। किसी अच्छे स्थान पर हस्तानान्तरण या पद्योन्नति का योग बन सकता है। जातक सक्रिय बने रहें। और कार्यों को नई दिशा प्रदान करते रहें। समय जातक के पक्ष में रहेगा जिससे हर क्षेत्रों में अनुकूल स्थितियां बनेंगी।

Sagittarius Horoscope July 2022: धनु राशि जुलाई: इस माह इस राशि के जातकों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्ययोजनाओं को नई दिशा देने में जातक सफल होगा। जातक का महत्व बढ़ेगा। अपनी बौद्धिकता से जातक लोगों को प्रभावित करेगा। जातक के साख में वृद्धि होगी और जातक की लोकप्रियता भी बढ़ेगी। निरन्तर क्रियाशील बने रहें। ग्रह गोचर अनुकूल है आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में जातक का मन लगेगा। जातक यदि कोई नया कार्य प्रारम्भ करना चाहे तो जातक के लिए यह समय बहुत अनुकूल है। कार्य योजनाओं को नई दिशा देने में जातक सफल होगा। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाना लाभप्रद रहेगा। कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्य-योजनाओं को अपने अनुकूल करने में जातक सफल होगा। जातक यदि राजनीति में होगा तो उसे विशेष सफलता मिल सकती है। किसी बड़ी पार्टी में बड़ा पद मिल सकता है। इसलिए जातक सक्रिय बना रहें समय अनुकूल है परिस्थितियां जातक का साथ दे सकती है। विष्णु जी की पूजा से स्थितियां अधिक अनुकूल होगा।

Sagittarius Horoscope August 2022: धनु राशि अगस्त: इस माह इस राशि के जातकों के लिए समय थोड़ा मिलाजुला रहेगा। कहीं सहयोग मिलेगा तो कहीं जातक के कार्यों में व्यवधान भी आयेगा।इसलिए सक्रिय बने रहें और विषम परिस्थितियों का भी ध्यान रखते रहें। समय मिलाजुला है थोड़ी-सी असावधानी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। इस माह व्यापारिक दृष्टि से समय मिलाजुला रहेगा। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर पैसा लगायें तभी स्थितियां पटरी पर आ पायेंगी। अपनी कार्य दक्षता से जातक विषम परिस्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। सक्रिय बने रहें। पारिवारिक समस्यायें भी रहेगी और जातक उन पारिवारिक समस्याओं को दूर करने में जातक निरन्तर प्रयासरत रहेगा और उसमें थोड़ी बहुत सफलता भी जातक को मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय चुनौती के साथ आगे बढ़ने वाला समय है। जातक यदि पूरी सतर्कता से पठन पाठन के प्रति सक्रिय नहीं रहेगा तो कोई बड़ी सफलता हाथि से निकल सकती है। इसलिए सक्रिय बने रहें। और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरन्तर संघर्षरत रहें। विष्णु जी की पूजा एवं हनुमान जी के दर्शन से स्थितियां अनुकूल होंगी और कई कार्य पटरी पर आयंगे।

Sagittarius Horoscope September 2022: धनु राशि सितम्बर: इस माह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। जातक अपने कर्मों से नई पहचान बनाने का प्रयास करेगा । जातक की साख बढ़ेगी। जातक अपनी बात-चीत एवं ज्ञान से भी लोगों को को प्रभावित करेगा। सक्रिय बने रहें। क्योंकि जातक यदि प्रयास करेगा तो कोई किसी बड़े प्रोजेक्ट पर भी कार्य करने का अवसर मिल सकता है। घर में मांगलिक कार्य हो सकते है घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि का योग है पारिवारिक सुख जातक को मिलेगा। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाना लाभप्रद रहेगा। वाणी पर नियन्त्रण एवं संयम बनायें रखें। थोड़ी तीखी वाणी से किसी कार्य में व्यवधान या कार्यों में दबाव की स्थिति बन सकती है। विष्णु की पूजा से स्थितियां नियन्त्रण में आयेंगी और जो कार्य रुके है उसके बनने का योग बन सकता है।

Sagittarius Horoscope October 2022: धनु राशि अक्टूबर: इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यों में निरन्तर मन न लगने से जातक के मन में उदासीनता का भाव विकसित होगा। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी जातक को चुनौती दे सकते है। इसलिए क्रियाशील बने रहें। जातक को इस माह बहुत संभलकर चलने की आवश्यकता है। कई विषम परिस्थितियां जातक को तनाव दे सकती है। इसलिए सक्रिय बने रहें और कार्यों को नई दिशा देने का प्रयास करें। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह बहुत अनुकूल नहीं है। इसलिए सोच-समझकर ही पैसा लगायें नहीं तो आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों का मन भी पढ़ाई-लिखाई में कम लगेगा इसलिए पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा करनी होगी। तभी स्थितियां पटरी पर आ पायेंगी सक्रिय बने रहें और कार्यों को नई दिशा देते रहें। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धियों से भी सावधानी बनायें रखें। घर परिवार की समस्याओं को भी हल करने का निरन्तर प्रयास करते रहें। हनुमान जी की पूजा करें तो स्थितियां अनुकूल होंगी। कार्यों में आने वाली बाधायें भी खत्म होंगी।

Sagittarius Horoscope November 2022: धनु राशि नवम्बर: इस माह भी इस राशि वाले जातकों के लिए संघर्ष की स्थिति बनी रहेगी। और जातक के कार्यों में निरन्तर संघर्ष और परेशानियां बनी रहेंगी। लेकिन जातक अपना उत्साह न छोड़े और कार्यों को नई गति प्रदान करता रहें। सुख-सुविधाओं की दृष्टि से भी सप्ताह बहुत अनुकूल नहीं है इसलिए निरन्तर क्रियाशील बने रहें और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। इस माह बाजार में भी बिना-सोचे समझे धन न लगायें नहीं तो आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। इस माह के अन्त आते-आते स्थितियां थोड़ी अनुकूल होने लगेंगी और महीने के अन्त में ही जोखिम उठायें उससे पहले किसी भी मामलें में जोखिम उठाने से बचें। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी जातक के कार्यों में विपरीत परिस्थितियां पैदा कर सकते है। जिससे जातक के कार्यों में तनाव मिल सकता है। सक्रिय बने रहें और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। किसी देवी की पूजा करने से विषम परिस्थितियों को नियन्त्रित करने में जातक को सफलता मिलेगी। अभी घूमने-फिरने से भी बचें नहीं तो यात्रा का दबाव एवं विषम परिस्थितियां जातक को तनाव दे सकती है। सक्रिय बने रहें और कार्यों को निर्देशित करते रहें। तभी स्थितियां पटरी पर आयेंगी।

Sagittarius Horoscope December 2022: धनु राशि दिसम्बर: इस माह इस राशि के जातक सक्रिय बने रहेंगे। जातक के कार्य-व्यापार में धीमी गति से सफलता का योग बनेगा। महीने का प्रथम सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। दीसरे एवं तीसरे सप्ताह से स्थितियां थोड़ी नियन्त्रण में आने लगेंगी और कार्यों को नई दिशा देने में जातक को सुविधा मिलने लगेगी। यह माह उतार-चढ़ाव के बीच निरन्तर सक्रिय बने रहने वाला सप्ताह है। क्रियाशील बने रहें और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। कार्य-व्यापार की दृष्टि से भी यह माह मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर ही बाजार में पैसा लगायें संपूर्ण सर्वे करके ही स्थितियों को नई दिशा देने का प्रयास करें घरेलू सुख-सुविधाओं में संघर्ष के साथ वृद्धि होगी। थोड़ा पारिवारिक मतभेद बनेगा। लेकिन जातक उनको नियन्त्रित करने में सफल होगा। विद्यार्थियों का मन भी कभी पढ़ाई-लिखाई में लगेगा तो कभी मन पढ़ाई-लिखाई से दूर जा सकता है। सक्रिय बने रहें और अपने कार्यों को गति प्रदान करें। इससे स्थितियां पटरी पर आयेंगी और जातक कोई ब़ड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य करने में सफल हो सकता है। विष्णु जी की पूजा एवं हनुमान चालीसा का पाठ करने से स्थितियां बहुत अनुकूल होंगी।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk