डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Horoscope 2022 Kumbh Varshik Rashifal 2022 Yearly Horoscope Aquarius January 2022 : कुंभ राशि जनवरी : (गू गे गो सा सी सू से सो दा): इस माह इस राशि के जातकों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। जातक के परिश्रम का प्रतिफल मिलेगा। व्यवसायिक दृष्टि से यह माह अति उत्तम रहेगा। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाना लाभप्रद रहेगा। घर परिवार की जिम्मेदारियों को जातक पूरी निष्ठा से पूरा करने का प्रयास करेगा। घहर में मांगलिक कार्य या खुशी का वातावरण बनने का योग है। ईष्ट मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। जातक यदि प्रापर्टी खरीदना चाहे तो इस माह अनुकूल स्थितियां बनेगीं। घूमने-फिरने का भी अवसर मिल सकता है। सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक यदि किसी पार्टी से टिकट चाहेगा तो यह समय जातक के लिए बहुत अनुकूल है। राजनीतिक लाभ उठाने में जातक सफल हो सकता है। यदि कोई कार्य लम्बे समय से जुड़ा होगा इस माह पूर्ण होने का योग बन सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में भी अनुकूल परिस्थितियाँ बनेगीं और जातक के लिए भी लाभ के लिए अनेक अवसर मिलेगें। गणेश जी की पूजा करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं। बड़े आर्थिक लाभ का योग बनेगा।

Aquarius Horoscope February 2022: कुंभ राशि फरवरी: इस माह इस राशि वालों के लिए समय मिलाजुला रहेगा। महीने के मध्य तक तनाव की स्थिति बनी रह सकती है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी के सक्रिय रहने से मानसिक तनाव या झगड़े फसाद की स्थिति बन सकती है। सावधानी बनायें रखें। महीने के मध्य से स्थितियाँ अनुकूल होने लगेगीं। विरोधी भी शांत हो जायेगें। कार्य व्यापार में सुगमता आयेगी और कई कार्यों को नई दिशा देने में जातक को विशेष सफलता मिल सकती है। महीने के मध्य के बाद से ही बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगायें तभी विशेष लाभ की स्थिति बन सकती है। नहीं तो दबाव का सामना करना पड़ सकता है। इस माह विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में मन प्रारम्भ में कम लगेगा लेकिन माह के मध्य से पढ़ाई-लिखाई के प्रति जातक के मन में विशेष रुझान विकसित होगी। बड़े लक्ष्य के प्राप्ति के लिए जातक की सक्रियता बढ़ेगी। भागदौड़ एवं भ्रमणशीलता से जातक कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्यों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी थोड़ी कठिनाई से पूरा करने का अवसर मिलेगा लेकिन महीने का अन्त तक आते-आते पारिवारिक परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है।

पढ़ें बेजन दारूवाला का वार्षिक राशिफल 2022

Aquarius Horoscope March 2022: कुंभ राशि मार्च: इस माह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। मेलजोल बढ़ेगा। आपसी समर्पण के भाव विकसित होगें और कई व्यवहारिक कठिनाईयाँ दूर होगीं और जातक के कार्यों में परिश्रम के साथ पूर्ति का योग बनेगा। इस माह कार्यों को लेकर विरोधियों एवं प्रतिस्पर्धियों से तर्क-वितर्क हो सकता है। थोड़ी सावधानी बनायें रखें। इस माह थोड़ा शोबाजी एवं रहन-सहन के दिखावेपन में ज्यादा न आये नहीं तो अधिक धन व्यय हो सकता है। पारिवारिक पृष्टभूमि में भी थोड़ा सा उतार-चढ़ाव रहेगा। कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण कठिनाईयाँ परिवार में आयेगीं लेकिन जातक उन कठिनाईयों को दूर करने में सफल होगा। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी जातक के कार्यों को थोड़ा प्रभावित कर सकते है। लेकिन जातक अपनी कार्यकुशलता से उन चुनौतियों से निपटने में सफल हो सकता है। इस माह पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं। कार्यों में आने वाली बाधायें दूर होगीं।

Aquarius Horoscope April 2022: कुंभ राशि अप्रैल: इस माह इस राशि वालों का समय बहुत अनुकूल रहेगा। भागदौड़ का सार्थक परिणाम मिलेगा। जातक यदि कोई योजना बनायेगा या कोई बड़ा कार्य करना चाहे तो यह समय जातक के लिए हर दृष्टि से अनुकूल रहेगा और जातक कों उन्नति करने का विशेष अवसर मिलेगा। जातक यदि सरकारी सेवा में होगा तो प्रमोशन आदि का लाभ मिल सकता है। ठेकेदारी से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। कोई बड़ा अनुबन्ध जातक को मिल सकता है जिससे बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। ईष्ट मित्रों का सहयोग भी निरन्तर जातक पर बना रहेगा इसलिए जातक इस माह कोई बड़ा कार्य करने में सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल रहेगा इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर विशेष लाभ की स्थिति बन सकती है। शिव जी का दर्शन करने से स्थितियाँ अनुकूल होगीं मानसिक तनाव में कमी आयेगी।

Aquarius Horoscope May 2022: कुंभ राशि मई: यह माह संक्रमण का माह है शनि मकर से कुंभ में प्रवेश कर रहा है तो इसलिए महीने के प्रारम्भ में थोड़ा संघर्ष की स्थिति रहेगी। मंगल पहले से वहाँ विराजमान है। इसलिए इस राशि के जातकों को हर क्षेत्रों में संघर्ष एवं विवादों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन माह के दूसरे तीसरे सप्ताह से स्थितियाँ पटरी पर आने लगेगीं और व्यवधान भी दूर होगें। लम्बे समय से चली आ रही परेशानियों से जातक को मुक्ति मिलेगी। अपनी क्रियाशीलता एवं संघर्षमय स्थिति से जातक इस माह सभी जटिल समस्याओं को माह का अन्त आते-आते दूर करने में सफल हो सकता है। अपनी बौद्धिक क्षमता एवं क्रियाशीलता से जातक कई बड़े एवं महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को कठिनाओं के साथ पटरी पर लाने में सफल होगा। इस माह क्रोध पर नियन्त्रण रखें। आवेग में जातक कोई गलत निर्णय न लें नहीं तो बड़ी परेशानी का योग बन सकता है। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें। नहीं तो लड़ाई-झगड़े के कारण जातक के कार्य-व्यापार बाधित हो सकते है। व्यापारिक दृष्टि से सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर बाजार में पैसा लगाने पर लाभप्रद स्थितियाँ बनी रहेगीं।

Aquarius Horoscope June 2022: कुंभ राशि जून: इस माह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। व्यवधान दूर होगें। हर क्षेत्रों में जातक की सक्रियता बढ़ेगी और जातक अपने क्रियाकलापों से हर परिस्थिति को नियंत्रित करने एवं अपने पक्ष में करने मे सफल होगा। कार्य-व्यापार की दृष्टि से समय अनुकूल है। जातक यदि व्यवसाय में पैसा लगायेगा तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। घर परिवार की समस्याओं को भी जातक पटरी पर लाने में सफल होगा। यदि जातक भागदौड़ करेगा। या कार्य-योजनाओं के अन्तर्गत लम्बी-लम्बी यात्रायें करेगा तो जातक विशेष सफलता मिल सकती है। निर्माण कार्य से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत अनुकूल है । बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। पेट्रोल मशीनरी सामान और कोयले के व्यापार के जुड़े लोगों के लिए यह माह बहुत उत्तम जायेगा और बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। शनि का दर्शन करते रहें तो शनि की कृपा निरन्तर बनी रहेगी।

Aquarius Horoscope July 2022: कुंभ राशि जुलाई: इस माह शनि इस राशि में आगे-पीछे चलता रहेगा। जिसके कारण कार्यों में कभी उन्नतिशील स्थितियाँ बनेगीं तो कभी कार्यों में व्यवधान एवं हानि की स्थिति बन सकती है। इसलिए यह माह में जातक को सावधानीपूर्वक कार्य करना होगा। थोड़ी-सी असावधानी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। इसलिए सावधान बने रहें तो बड़े लाभ का योग बना रहेगा। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी अपरोक्ष रुप से जातक को तनाव दे सकते है इसलिए सावधानी बनाये रखें और कार्यों को गतिमान करने के लिए विशेष सूझ-बूझ एवं कर्मठता से जातक को कार्य करना होगा। तभी कार्य पटरी पर आयेगें। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। कभी पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा तो कभी पढ़ाई से मन दूर होगा। स्वास्थ्य पर भी निगरानी बनायें रखें। हड्डियों एवं मांसपेशियों से जैसी परेशानी का योग बन सकता है। यदि दबाव अधिक महसूस हो तो गरीबों को काली वस्तुओं का दान करने से राहत मिलेगा।

Aquarius Horoscope August 2022: कुंभ राशि अगस्त: अगस्त माह में इस राशि पर शुक्र,सूर्य एवं शनि का प्रभाव रहेगा। शनि अपनी राशि का है जो कि इस राशि वालों को क्रियाशील बनायें रखेगा लेकिन सूर्य जातक के कार्यों को तनाव दे सकता है या जातक के किसी कार्य में विवाद भी खड़ा कर सकता है सावधानी बनायें रखें और सक्रियता से कार्य करें। इस माह शुक्र का भी प्रभाव इस राशि पर रहेगा। जो कि जातक को प्रेम प्रसंगों में जातक को उलझा सकता है इसलिए सावधानी बनायें रखें। कार्यों को नई दिशा देने का निरन्तर प्रयास करें। व्यवसायिक दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर ही बाजार में पैसा लगायें तभी लाभप्रद स्थितियाँ बनेगीं। ठेकेदारी से जुड़े लोगों के लिए यह माह संघर्षों के साथ आगे बढ़ने वाला सप्ताह होगा। धीरज बनायें रखें। और मानसिक शांति से कार्य करें तो जातक स्थितियों क पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। घूमने-फिरने स बचें नहीं तो अधिक खर्च के कारण आर्थिक दबाव की स्थिति बन सकती है। रविवार को लाल वस्तुओं का दान करने से राहत मिलेगी और तनाव में कमी आयेगी।

Aquarius Horoscope September 2022: कुंभ राशि सितम्बर: यह माह जातक के लिए लगभग अनुकूल रहेगा। कभी-कभी अनावश्यक मानसिक तनाव एवं चिंता जातक पर दबाव बना सकती है लेकिन जातक सूझ-बूझ एवं अपनी निर्णायक क्षमता से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। यह माह अत्यधिक संघर्ष एवं परिश्रम के बाद ही सफलता देने वाला माह है इसिलिए सक्रियता बनायें रखें और अपने कार्यों को गति प्रदान करें। घरेलू समस्याओं को भी जातक पटरी पर लाने में सफल होगा। ठेकेदारी से जुड़े लोगों के लिए भी परिश्रम के बाद स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है। ईष्ट मित्रों का भी थोड़ा बहुत सहयोग रहेगा। लेकिन किसी पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है। जातक को अपने कर्मों पर विश्वास करना होगा। और नई योजना बनाकर आगे बढ़ने से स्थितियाँ निरन्तर पटरी पर आयेगीं। और जातक के कार्यों को को गति मिलेगी। शिव जी की आराधना करने से अनावश्यक तनाव से मुक्ति मिलेगी और जातक के कार्यों में व्यवधान कम आयेगें।

Aquarius Horoscope October 2022: कुंभ राशि अक्टूबर: इस माह इस राशि के जातक सक्रिय बने रहेगें। सुख-सुविधाओं में वृद्धि का योग बना रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगीं। कार्य-व्यापार की दृष्टि से माह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाना जातक के लिए लाभप्रद रहेगा। अनुकूल रहेगा। बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। जातक यदि आयात-निर्यात से जुड़ा होगा तो उसमें भी बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। ग्रह गोचर अनुकूल है। इसलिए किसी भी क्षेत्र में जातक यदि कार्य करना चाहेगा तो अनुकूल स्थितियाँ बनी रहेगीं। घूमने-फिरने का भी अवसर मिल सकता है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग बन सकता है। ठेकेदारी से जुड़े कार्यों में लगे लोगों के लिए अनुकूल समय बड़ा कार्य जातक को मिल सकता है। जिससे जातक की आर्थिक स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है। सरकारी सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। किसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

Aquarius Horoscope November 2022: कुंभ राशि नवम्बर: यह माह भी जातक के लिए अनुकूल रहेगा। पारिवारिक एवं व्यवसायिक मामलों में उन्नति होगी। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने से बड़े लाभ की स्थिति बनेगी। घर परिवार की कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को पूरा करने में जातक सफल होगा। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी थोड़ा शांत रहेगें जिससे जातक अपने कार्यों को नई दिशा देने में विशेष सफलता अर्जित कर सकता है। भागदौड़ से जातक को सफलता मिलेगी और जातक के कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेगें। जातक को अपनी क्रियाशीलता पर विशेष ध्यान देना होगा. क्योंकि नये नये कार्यों की योजना बन सकती है। जिस पर चलकर जातक ऊचाई पर पहुँचने में जातक सफल हो सकता है। विद्यार्थियों का मन भी पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। शोधपूर्ण कार्यों से जुड़े विद्यार्थी विशेष सफलता अर्जित कर सकते है। शनिवार को पीपल के नीचे दीपक जलाने से विशेष लाभ मिलेगा।

Aquarius Horoscope December 2022: कुंभ राशि दिसम्बर: इस सप्ताह इस राशि के जातक सक्रिय बने रहेगें। यद्यपि कार्यों की गतिशीलता धीमी-धीमी गति से होगी लेकिन निरन्तरता बनी रहेगी। माह के मध्य से स्थितियों में तेजी से सुधार होगा और कार्य-व्यापार में विशेष उन्नति का योग बन सकता है। सक्रिय बने रहें और अपने कार्यों को गति प्रदान करते रहें। माह के मध्य से ही बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगायें तभी बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। कही आने-जाने में जातक को अभी कठिनाई हो सकती है लेकिन माह के मध्य से सुगम यात्रा का योग बनेगा। तभी से जातक यदि पर्यटन पर निकलेगा तो व्यवधान नहीं आयेगें और जातक के कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी बनेगें। सुख-सुविधाओं की दृष्टि से यह माह मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को जातक अपनी सूझ-बूझ से पूरा करने का प्रयास कर सकता है। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों के लिए समय लगभग अनुकूल है। अच्छे स्थान पर कार्य करने का लाभ मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से भी यह माह जातक को मजबूती प्रदान करेगा। जिससे जातक धन संचय करने में सफल हो सकता है। थोड़ा विरोधी एवं प्रतिस्पर्धियों से सावधानी बनायें रखें। वे जातक के कार्यों में खलल डाल सकते है। गणेश जी की पूजा से स्थितियाँ अनुकूल होगीं और जातक के कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य बनेगें।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk