Horoscope 2022 Mithun Varshik Rashifal 2022 Yearly Horoscope Gemini January 2022: मिथुन राशि जनवरी : (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह): इस माह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। व्यवसायिक दृष्टि से माह बहुत उत्तम है बाजार या शेयर मार्केट में पैसा लगाना अधिक लाभप्रद रहेगा। जातक यदि आयात-निर्यात से जुड़ा है तो जातक अपनी पकड़ अधिक मजबूत बना सकता है। यदि जातक अपनी कोई कंपनी बनाया होगा तो उसमें लोगों को निवेश करने के लिए ज्यादा आकर्षित कर सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी बड़ी प्रतियोगिता में सफल होने का योग बन सकता है। यह माह जातक को कई क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकता है यदि जातक किसी क्षेत्र में निवेश करना चाहें तो यह माह बहुत उत्तम है उसका प्रतिफल भी जातक को मिलेगा।जातक यदि जमीन जायजाद या किसी स्थाई वस्तु का क्रय-विक्रय करना चाहे तो यह अनुकूल समय है। जातक को बड़े लाभ का योग बन सकता है। गणेश जी की पूजा करने से स्थितियां अनुकूल होगीं। कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य भी संपन्न होगें।

Gemini Horoscope February 2022: मिथुन राशि फरवरी: इस माह भी जातक के लिए अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी लेकिन विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी जातक को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रुप से तनाव दे सकते है। जातक यदि किसी लेन-देन या सट्टेबाजी से जुड़ा है तो वहां अनावश्यक तर्क-वितर्क करने से बचें नहीं तो लड़ाई-झगड़े का योग बन सकता है सावधानी से कार्य करें। कभी-कभी विपरीत परिस्थितियां जातक को तनाव दे सकती है। लेकिन विषम परिस्थितियों को संभालते हुए जातक यदि चलेगा तो जातक की लोकप्रियता में वृद्धि होगी। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह उत्तम है बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने से लाभ की स्थितियां बनेंगी लेकिन अनावश्यक तनाव से बचते रहें इस माह जातक को व्यवसायिक अनुभव खूब होगा। लोगों को समझने और अनुकूल बनाने के लिए जातक को सूझ-बूझ से कार्य करना होगा। कई लोग जातक का रहस्य जानने के लिए विभिन्न तरह के हथकंडे अपना सकते है। इसलिए सावधानी बनायें रखें अपना राज न खोलें नहीं तो उसका अनुचित लाभ लोग उठा सकते है। सावधानी से आगे बढ़ेगें तो यह महीना हर दृष्टि से जातक के लिए अनुकूल बना रहेगा।

Gemini Horoscope March 2022: मिथुन राशि मार्च: माह के मध्य तक तनाव बना रह सकता है विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रुप से तनाव दे सकते है लेकिन सावधानी से कार्य करते रहें। महीने के मध्य तक थोड़ा विशेष सावधानी बनायें रखनी होगी। सोच-समझकर कार्य करें तो सप्ताह के मध्य के बाद से स्थितियां अधिक अनुकूल होगीं। कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेगीं। पारिवारिक जिम्मेदारियां भी पूरी करने में जातक सफल होगा। लम्बे समय से चले आ रहे व्यवसायिक दबाव में कमी आयेगी। जातक बड़े लाभ की ओर बढ़ने में सफल हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी माह अनुकूल रहेगा। माह के मध्य तक थोड़ा पढ़ाई-लिखाई में मन कम लगेगा लेकिन मध्य के बाद से पढ़ाई-लिखाई में विशेष रुचि बढ़ेगी। लम्बे समय से चली आ रही किसी विशेष तैयारी का अनुकूल परिणाम पाने में जातक सफल हो सकता है। निरन्तर क्रियाशील बने रहें और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। विष्णु जी की पूजा से स्थितियां अधिक अनुकूल होगीं। कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेंगे।

Horoscope 2022 Mithun Varshik Rashifal 2022 Yearly Horoscope Gemini January 2022

Gemini Horoscope April 2022: मिथुन राशि अप्रैल: इस माह में थोड़ा संघर्ष बढ़ेगा। जातक के कार्यों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। कई विषम परिस्थितियों से जातक गुजर सकता है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। निरन्तर क्रियाशीलता एवं अथक परिश्रम से ही स्थितियों को पटरी पर लाया जा सकता है। इस माह स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान बनायें रखें। अपच गैस या पेट से संबंधित बीमारी का योग बन सकता है। वाहन आदि भी सावधानीपूर्वक चलायें चोट-चपेट की स्थिति आ सकती है विरोधी सक्रिय रहेगें। जो कि जातक को बीच-बीच में तनाव देने का कार्य कर सकते है। इस माह किसी भी प्रकार का जोखिम न उठायें नहीं तो बड़ी परेशानी का सामना पड़ सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल नहीं है। इसलिए सोच-समझकर ही बाजार में पैसा लगायें। नहीं तो विकट समस्यायें जातक को तनाव दे सकती है। माह अनुकूल नहीं है तो किसी भी क्षेत्र में दबाव का सामना करना पड़ सकता है जिससे मानसिक तनाव की स्थिति बनी रह सकती है। इन विषम परिस्थितियों से छटकारा पाने के लिए बुधवार को काली वस्तुओं का दान अपाहिजों को करने से राहत मिलेगी।

Gemini Horoscope May 2022: मिथुन राशि मई: इस माह जातक के लिए अनुकूल स्थितियां बनेगीं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जातक का प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। घरेलू समस्याओं को निपटाने में भी जातक सफल हो सकता है। घर में मांगलिक कार्य या कोई पूजा पाठ का कार्य जातक कराने में सफल हो सकता है। सप्ताह उत्तम है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगायें तो बड़े लाभ का योग बन सकता है। अपनी कार्यशीलता बनायें रखें और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी प्रतियोगिता में सफल होने का योग बन सकता है। घूमने-फिरने का भी अवसर मिलेगा। जातक अपने जीवन के समाजिक आर्थिक एवं राजनीतिक जीवन को नई दिशा देने में सफल हो सकता है। यह माह अनुकूल है इसलिए निरन्तर क्रियाशील बने रहें। गणेश जी की पूजा से स्थितियां अधिक अनुकूल होगीं।

Gemini Horoscope June 2022: मिथुन राशि जून: इस माह में थोड़ा उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। कभी कार्यों में गति आयेगी तो कभी कार्य शिथिल होगें। इस माह में निरन्तर गतिशीलता बनायें रखें। क्योंकि विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रुप से जातक को तनाव दे सकते है। छोटी-छोटी बातों में न उलझें नहीं तो लड़ाई-झगड़े का योग बन सकता है। सोच-समझकर कार्य करें और अपने कार्यों को गति प्रदान करते रहें। बड़े लाभ के लिए छोटे-छोटे लाभ में न उलझें। बड़ा कार्य करने के लिए आगे बढ़े। परेशानियां तो आयेगीं लेकिन जातक उसमें सफल हो सकता है। कभी-कभी कार्य की अधिकता से जातक को तनाव मिल सकता है। आलोचकों एवं प्रतिस्पर्धियों की बातों पर ध्यान न दें यदि जातक मानसिक रुप से ज्यादा दबाव महसूस कर रहा हो तो सूर्य को जल दें इससे राहत मिलेगी और जातक के ऊपर पड़ने वाले कार्यों का दबाव भी कम पड़ेगा। क्योंकि अधिक तनाव लेने से शुगर एवं ब्लडप्रेशर जैसी परेशानियां जातक को परेशान कर सकती है। उतावलेपन एवं विरोधियों से बचें।

Gemini Horoscope July 2022: मिथुन राशि जुलाई: इस माह इस राशि के जातक सक्रिय बने रहेगें। जातक के परिश्रम का प्रतिफल मिलेगा कार्यों की अधिकता तो रहेगी लेकिन अच्छी आय होने से जातक राहत महसूस करेगा। बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य भी पटरी पर आयेंगे। सक्रिय बने रहें। सोच-समझकर कार्य करें। सूर्य बुध की युति के कारण बुद्धादित्य योग बनेगा। जिससे जातक लोगों को अपने तरफ प्रभावित करने में सफल होगा। जातक की लोकप्रियता मिलें वृद्धि होगा। अपनी सूझ-बूझ से बड़ी समस्याओं का निराकरण करने में भी जातक सफल होगा। सोच-समझकर कार्य करें और अपनी गतिशीलता बनायें रखें। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है कार्य-व्यापार की स्थिति अनुकूल रहेगी। जातक यदि राजनीति में होगा तो उसकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी और जातक राजनीति में कोई बड़ा पद पाने में भी सफल हो सकता है। सूर्य को जल देने से स्थितियां अधिक अनुकूल होगीं।

Gemini Horoscope August 2022: मिथुन राशि अगस्त: यह माह भी जातक के लिए अनुकूल रहेगा। भागदौड़ का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। इस माह में जातक अपने व्यवसाय को विस्तार देना चाहे तो यह बहुत अनुकूल समय होगा और जातक के कार्यों को नई दिशा मिलेगी। नये-नये व्यवसायों के प्रति जातक का आकर्षण बढ़ेगा और जातक अपने व्यवसाय को नई दिशा और नये ढंग से प्रस्तुत करने में सफल हो सकता है। यह माह अनुकूल है इसलिए बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। जातक यदि किसी व्यवसायिक गतिविधि को नये सिरे से और आधुनिक कलेवर में शुरु करेगा तो बड़े लाभ की स्थितियां बनेगीं। पारिवारिक जिम्मेदारियां पूर्ण होगीं। घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा। विदेश जाने का योग बन सकता है। जातक यदि आयात-निर्यात से जुड़ा होगा तो उसको विस्तार देने में जातक को विशेष सफलता मिल सकती है। गणेश जी की पूजा करने से स्थितियां अनुकूल होगीं। कई महत्वपूर्ण एव बड़े कार्य पटरी पर आयेंगे।

Gemini Horoscope September 2022: मिथुन राशि सितम्बर: इस माह इस राशि वालों का समय बहुत अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेंगे। जातक अपनी सूझ-बूझ से कई महत्वपूर्ण कार्यों को अपने पक्ष में करने में सफल होगा। जातक अपनी बात-चीत की कला से लोगों को प्रभावित करेगा। कोई बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्य योजना को नई दिशा देने में जातक सफल होगा। निरन्तर क्रियाशीलता और लग्न के द्वारा जातक आगे बढ़ने में सफल होगा। व्यवसायिक दृष्टि से भी यह माह अति उत्तम रहेगा। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर विशेष लाभ की स्थितियां बन सकती है। निरन्तर इस माह घूमने-फिरने का अवसर जातक को मिल सकता है। विदेश यात्रा का भी योग है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नये मकान एवं वाहन का सुख जातक को मिल सकता है किसी देवी की पूजा करने से स्थितियां अधिक अनुकूल होगीं और कोई बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य भी बन सकता है।

Gemini Horoscope October 2022: मिथुन राशि अक्टूबर: यह माह भी जातक के लिए अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। किसी बड़ी प्रतियोगिता में विजय मिल सकती है। निरन्तर सक्रिय बने रहें व्यवसायियों के लिए भी समय अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाना लाभप्रद रहेगा। नौकरी करने वालों के लिए समय लगभग अनुकूल है। थोड़ा बहुत मानसिक तनाव की स्थितियां आ सकती है। निरन्तर क्रियाशील बने रहें और विपरीत परिस्थितियों को नजरअंदाज करते रहें तो कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ सकते है। समय की स्थितियां अनुकूल बनी रहेगीं। इस राशि के जातकों का मन उत्साहित बना रहेगा। जातक कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए निरन्तर प्रेरित होता रहेगा। इसलिए सक्रियता बनायें रखें। क्योंकि परिस्थितियां जातक का साथ देगीं। चारों तरफ का वातावरण जातक के पक्ष में रहेगा। इसलिए निरन्तर दूरदृष्टि बनायें रखें। विरोधियों एवं प्रतिस्पर्धियों से भी सावधानी बनायें रखें तो जातक के कार्य पटरी पर बने रहेगें और जातक भविष्य को ध्यान में रखते हुए। बड़ी से बड़ी परियोजनाओं को भी गति प्रदान करता रहेगा। अपनी सक्रियता एवं क्रियाशीलता से जातक इस माह को अनुकूल करने में सफल होगा।

Gemini Horoscope November 2022: मिथुन राशि नवम्बर: यह माह भी जातक के लिए लगभग अनुकूल रहेगा। कार्य-व्यापार की दृष्टि से समय अनुकूल है। सूझ-बूझ से लिये गये निर्णयों का प्रतिफल जातक के पक्ष में रहेगा। कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण परियोजनाओं को भी जातक नई दिशा देने में सफल होगा। परिवर्तन एवं क्रियाशीलता जीवन की गति है इस बिंदुओं को समझते हुए जातक वर्तमान कार्यों को विशेष महत्व देगा। भविष्य परिस्थितियों को अनुकूल बनाने की दिशा में कार्य करने का प्रयास करेगा व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह उत्तम है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाना भी लाभप्रद रहेगा।विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। कोई बड़ी सफलता भी मिल सकती है। सप्ताह का अन्तिम समय आते-आते कुछ ग्रह अपनी मजबूत स्थितियों से दूर जायेंगे जिससे जातक की परेशानियां शुरु हो सकती है। विरोधी भी सक्रिय है इसलिए थोड़ी सावधानी बनायें रखें। स्वास्थ्य बी नरम-गरम हो सकता है स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। गणेश जी की पूजा और सूर्य को जल देने से परेशानियां कम होगीं और मानसिक शांति मिलेगी।

Gemini Horoscope December 2022: मिथुन राशि दिसम्बर: यह माह थोड़ा संघर्षों वाला रहेगा। बुद्धिमान एवं तार्किक लोग जातक को भ्रमित कर सकते है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। कार्यों को सही दिशा देने का प्रयास करें। बाजार की भी स्थिति बहुत अनुकूल नहीं रहेगी। इसलिए व्यवापारीगढ़ सावधानीपूर्वक पैसा लगायें थोड़ी सी असावधानी आर्थिक परेशानी का कारण बन सकती है। नौकरीपेशा वालों की स्थिति भी थोड़ा उतार-चढ़ाव वाली रहेगी। बड़े अधिकारी एवं सहकर्मियों के द्वारा सहयोग न मिलने पर जातक तनाव महसूस कर सकता है। इसलिए सोच-समझकर कार्य करें और अपनी क्रियाशीलता बनायें रखें। स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनायें रखें। अपच एवं सर्दी जुकाम जैसी परेशानियां जातक को तनाव दे सकती है। घूमने-फिरने एवं विदेश यात्रा से बचें नहीं तो अत्यधिक खर्च एवं परेशानियां जातक को तनाव दे सकती है। सोच-समझकर इस माह निर्णय लें हर पहलुओं पर बारीकी से नजर रखें, तभी स्थितियों को नियन्त्रित करने मे जातक सफल होगा। गणेश जी एवं किसी देवी की पूजा करने से स्थितियां अनुकूल हीगीं और परेशानियों में कमी आयेगी।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk