कैसा रहेगा ये साल: नई जगह जॉब पाने या नया व्यापार शुरू करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। एक साथ बहुत से काम हाथ में लेने से परेशानी हो सकती है। आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। मेहनत करते रहें, इस साल फल अवश्य मिलेगा।

Born Today : Prachi Desai, Actress

12 सितम्बर का राशिफल: जीवन स्वस्थ व खुशहाल रहेगा,स्‍टूडेंट्स आज प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्‍त करेंगे

मेष (Aries) : आज के दिन विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ का योग है। अच्छे समय के बावजूद अपनी सेहत का ध्यान रखें। क्या न करें- आज कोई भी नया काम बिलकुल भी शुरू ना करें।

वृष (Taurus) : आज आपकी किसी पुराने मित्र से भेंट होगी। ऐसे में किसी कठिनाई में उस मित्र का पूरा साथ मिलेगा और आपकी परेशानी सुलझेगी। क्या न करें- आज कोई भी नया काम शुरू ना करें।

मिथुन (Gemini) : आज के दिन आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में खूब मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें- अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

कर्क (Cancer) : आज बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है। नए वाहन खरीदने का भी योग है। क्या न करें- किसी बड़ी समस्या में फंसते-फंसते बचेंगे। बेवजह के विवाद का हिस्सा ना बनें।

सिंह (Leo) : आज भाग्यवश साहस बढ़ा-चढ़ा रहेगा। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। उच्च अधिकारियों या समाज के उच्च वर्ग के लोगों से संपर्क बढ़ेगा। क्या न करें- आज किसी पर भरोसा ना करें।

कन्या (Virgo) : आज के दिन कुछ लाभ के भी योग बन रहे हैं। आप यदि ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो आपको सम्मान मिल सकता है। क्या न करें- अपने क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें।

12 सितम्बर का राशिफल: जीवन स्वस्थ व खुशहाल रहेगा,स्‍टूडेंट्स आज प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्‍त करेंगे

तुला (Libra) : आज के दिन माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। सहकर्मी आपक मनोबल बढ़ाएंगे। क्या न करें- समस्याएं बनी रहेंगी, आज किसी से उलझें नहीं।

वृश्चिक (Scorpio) : आज अचानक गुस्सा आएगा परन्तु जल्द ही शांत भी हो जायेगा। पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है। क्या न करें- आज परिवारीजनों से किसी भी प्रकार का विवाद ना करें।

धनु (Sagittarius) : जायदाद के मामलों में विवाद की संभावना बन रही है। आज आपको अचानक धन लाभ होगा। कहीं सुदूर यात्रा से लाभ होगा। क्या न करें- आज अपने स्वास्थ्य की अनदेखी ना करें।

मकर (Capricorn) : आज पारिवारिक सुख में कमी और जीवनसाथी से मतभेद उभरने का योग बन रहा है। धन के मार्ग में बहुत रुकावटें आएंगी। सुदूर यात्रा का योग है। क्या न करें- जीवनसाथी को नाराज ना करें।

कुंभ (Aquarius) : आज विद्यार्थीगण प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वस्थ व खुशहाल रहेंगे। क्या न करें- आज कोई ऐसा काम ना करें, जिससे मानसिक अवसाद हो।

मीन (Pisces) : विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य, नौकरी, शिक्षा और यात्राओं के लिए समय अनुकूल है। क्या न करें- वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk