Born Today : Irfan Pathan, Cricket Player

दैनिक राशिफल 27 अक्‍टूबर 2018 : सिंह राशि वाले... आज मानसिक चिंता बढ़ सकती है,पर हताश न हों और धर्य बनाए रखें

मेष (Aries) : आज छोटी यात्राओं के योग भी बने हुए हैं, खर्च में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में दिक्कत होगी। एक दूसरे के साथ मतभेद बढ़ेंगे। क्या न करें - आज कोई बड़े फैसले लेने से पहले अच्छे से सोच विचार कर ले। यदि परिस्थिति बहुत अपरिहार्य ना हो तो इसे कुछ समय के लिए टाल दें।

वृष (Taurus) : आज आप व्यस्त अधिक रह सकते हैं, अपने काम में पूरा ध्यान लगा रहने वाला है। इस समय आपकी मेहनत भी बढ़ती दिखाई देती है। क्या न करें - आज कटाक्ष के चलते आप दूसरों को आहत कर सकते हैं। झूठ बोलने से बचें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं।

मिथुन (Gemini) : आज कुछ नए काम का विचार कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहर बनाने का सोचेंगे। मानसिक रूप से मजबूत रहने वाले हैं। क्या न करें - आज सहकर्मियों के साथ ताल मेल बना के चलें वे आपके लिए मदद कर सकते हैं लेकिन अधिक निर्भरता से बचें.अचानक से कोई काम बनने में व्यवधान पड़ सकता है।

कर्क (Cancer) : आपका हौसला बुलंद रहेगा.कारोबार में प्रतिस्पर्धा के मौके बनेंगे, लेकिन आप अपने संघर्ष द्वारा उन स्थितियों पर विजय पा सकने में कामयाब भी होंगे। क्या न करें - आज अधिक वाद विवाद में उलझें नहीं और जितना संभव हो सके शांति के साथ बातचीत को बनाए रखें। अधिक आतुर न हों।

सिंह (Leo) : आज काम के क्षेत्र में संघर्ष अधिक रहने वाला है। यदि किसी नए स्थन पर हैं तो अपने विरोधियों से सामन होगा.शुरूआत में दिक्कत अधिक होगी। क्या न करें - आज मानसिक चिंता अधिक बढ़ सकती है ऐसे में हताश न हों और धर्य के साथ काम करें। आज आपको सतर्क रहने की आवशयकता है।

दैनिक राशिफल 27 अक्‍टूबर 2018 : सिंह राशि वाले... आज मानसिक चिंता बढ़ सकती है,पर हताश न हों और धर्य बनाए रखें

कन्या (Virgo) : आज छात्रों को मिलेजुले फलों की प्राप्ति होगी। परिवार में धर्मिक आयोजन होंगे। कोर्ट कचहरी से संबंधित कामों को अंजाम दे सकते हैं। क्या न करें - आज दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों के चलते तनाव बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में किसी दूसरे के आगमन से आप व्यथित रह सकते हैं इससे बचे।

तुला (Libra) : आज परिवार में किसी नई खबर के चलते चहल-पहल बढ़ सकती है। बातों को लेकर विरोधाभास और चिंता अधिक देखी जा सकती है। बाहरी खान पान से परहेज करें। क्या न करें - आज आप कुछ लोगों के कारण परेशान हो सकते हैं परिवार में किसी सदस्य के बेरूखी से भरे व्यवहार के कारण दुख का अनुभव हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio) : आज समय आपके साहस में वृद्धि रहने वाली है आप मेहनत से भागेंगे नहीं। आपके प्रयास लगातार बने रहते दिखाई देंगे। घरेलू जीवन में व्यस्तता रहेगी। क्या न करें - इस आपस में बातों को लेकर कई तरह से मुद्दे खड़े हो सकते हैं। इस कारण आप बातचीत से कतरा सकते हैं। संबंधों में मधुरता लाने के लिए आपको अधिक प्रयास करने होंगे।

धनु (Sagittarius) : इस समय आर्थिक क्षेत्र में मिलेजुले परिणाम भी देख सकते हैं। आज खर्चों में तेजी रहेगी। कमाई के साथ साथ व्यय भी समान रूप से बना रहता दिखाई देगा। क्या न करें - आपकी मेहनत कम नहीं होगी लेकिन भटकाव और भ्रम के चलते आप सही प्रकार से अपने लिए स्थान पाने में निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

मकर (Capricorn) : आज बच्चों को लेकर आप अधिक चिंतित रह सकते हैं उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित बातें कुछ परेशान कर सकती हैं। क्या न करें - आज आप इस अधिक चंचल रह सकते हैं आपका मन व्यग्र होगा। जल्दबाजी से किसी नतीजों पर न जाएं तो बेहतर होगा।

दैनिक राशिफल 27 अक्‍टूबर 2018 : सिंह राशि वाले... आज मानसिक चिंता बढ़ सकती है,पर हताश न हों और धर्य बनाए रखें

कुंभ (Aquarius) : काम-काज के दौरान कुछ नए मौके मिलेंगे। आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट भी आपको मिलता दिखाई देगा। कुछ बाहरी रूप से आपको काम के नए मौके मिल सकते हैं। क्या न करें - आज समय पर काम समाप्त न हो सके, इससे बचने के लिए आपको अपने काम को नियमित रूप से करते हुए आगे बढ़ना होगा.दूसरों पर काम न छोडे़ खुद उसे पूरा करें।

मीन (Pisces) : कारोबार में आपको नए लोगों का साथ मिलेगा जिसका असर नई योजनाओं पर भी पड़ सकता है। व्यापार में अचानक से किसी दूसरे का दखल भी बढ़ सकता है। क्या न करें - आज समय पर काम समाप्त न हो सके, ऐसी स्थिति से बचने के लिए आपको अपने काम को नियमित रूप से करे एवं दूसरों पर काम न छोडे़ खुद उसे पूरा करें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 अक्टूबर : मिथुन राशि वाले... समय आपके अनुकूल है और आप अपनी इच्छा से आगे बढने में सक्षम हैं

साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 21 से 27 अक्टूबर : मिथुन राशि वाले... व्यापारियों को अकस्मात लाभ मिलेगा, नौकरी वालों को प्राप्त होंगे नए अवसर

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk