January, 2018

इस वर्ष धन के मामले मुख्य रूप से बने रहेंगे। खर्च आवश्यक रूप से ज्यादा होगा, आपके द्वारा की जाने वाली गतिविधियों में इसकी जरूरत होगी। आप दिल खोलकर पैसा खर्च करेंगे, क्योंकि आप ऐसे ही हैं। जो कुछ भी आपके रास्ते में आता है उससे निपटने के लिए आप दृढ़ता के साथ तैयार होंगे। आप दैनिक जीवन की व्यवहारिकताओं, अपनी नौकरी, रोजगार की संभावनाओं, परियोजनाओं लिए ऋण यहां तक कि नौकरी में बदलाव पर ध्यान केंद्रित करेंगे। आपको अपने खास की पहचान अभी तो नहीं हो पाएगी, लेकिन जब वह आपकी कोई मदद करेगा तो उसकी पहचान आप कर पाएंगे। आप अपनी और दूसरों की आंखों में अपने लिए सम्मान देखेंगे। आप पुरानी दोस्ती को तरोताजा करने की कोशिश करेंगे और इसमें काफी हद तक सफल भी होंगे। भाई-बहनों के साथ रिश्ता और मजबूत होगा और आप जानते हैं कि आपकी लाइफ में उनका कितना इंपोर्टेंस है। रिश्तों के महत्व को इस माह आप बेहतर समझेंगे।

जानिये सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

February, 2018

इस माह सम्पत्ति के मामले आपके लिए सबसे प्रमुख होंगे। आप अधिग्रहण के लिए या पुनर्निर्माण या रखरखाव के लिए भुगतान करेंगे। मुख्य रूप से यह घर की मरम्मत और सजावट की चीजें खरीदने पर आपका फोकस रहेगा। आपका जोर बाहर के किसी मामले पर नहीं होगा। पूरा फोकस आपकी निजी सम्पत्ति पर होगा। आपका ध्यान सभी प्रकार के संबंधों और भागीदारी पर केन्द्रित होगा। आपके लिए अदालती मामले या कानूनी मसले प्रमुख होंगे। अच्छी बात यह है कि काम और दिल दोनों ही मामलों में आपको अपनों का साथ मिलेगा। कट्टर शत्रुओं के प्रति भी आपकी भावनाएं सहज होंगी। आपकी असली उदारता आपके व्यक्तित्व को एक नया आयाम देगी। आपको पूरी तरह से चमकने का मौका मिलेगा। पेड़-पौधों से भी आपको इस माह लाभ मिलेगा। गणेश जी आशीर्वाद आपके साथ है, इसलिए इस माह आपको हर तरफ से सहयोग मिलेगा और आप इस सहयोग का आपको लाभ भी मिलेगा।

जानिये सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

March, 2018

इस महीने आपका खूब सारा मनोरंजन होगा। आपके यहां जो भी मेहमान आएंगे, आप उनका स्वागत अच्छे से करेंगे। आध्यात्म और ध्यान के मामले में भी आपको लाभ होगा। आपका मजबूत विश्वास और व्यवहार दोनों का लाभ मिलेगा। आपको अपने लिए और गणेश जी के लिए बहुत कुछ करना होगा। और इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आपके पास चीजें खुद चल कर आएंगी, जो आपको रास्ता दिखाने का काम करेंगी। ये वही सब कुछ होगा, जिसका आपने कुछ समय पहले पुर्वानुमान किया था। अविष्कार, खोज, विचार, उच्च अध्ययन, विश्वास और धर्म के साथ आप जुड़ सकते हैं। यह आापके आगे बढऩे और आपके वित्तीय निवेश में भी साफ दिखेगा। बच्चों के कल्याण और गतिविधियों में भी इसका महत्वपूर्ण रोल होगा। निवेश की ओर आप अग्रसर होंगे। आप हर अच्छी सलाह मानेंगे और सफलता के मार्ग पर बढ़ेंगे। इस माह आपके फैसले भी सही साबित होंगे।

जानिये सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

April, 2018

आपने जो भी प्रयास किया है और जो भी उम्मीद की है, वह सब आपको ऐसा लगेगा कि बड़े आराम मिल गया है। पदोन्नति, शक्ति और प्रतिष्ठा भी आपको मिलेगी। आपके साथ इस माह यात्रा और अध्ययन का योग है। आपके लिए व्यापार के लिए यात्रा से लेकर, आध्यात्मिक यात्रा तक और कल्पना की उड़ानोंं तक का समय होगा। आपके या आपके बच्चों के लिए गहन अध्ययन और शिक्षा का योग है। धर्म और व्यापारिक साझेदारी आपके ज्ञान में इजाफा करेगी। आप बड़े स्तर पर न केवल अपने परिवार और आश्रितों के लिए बल्कि दुनिया के लिए सहारा देने वाले और पोषणकर्ता की भूमिका में होंगे। इस प्रक्रिया में आपका खर्च बढ़ेगा। दान, परोपकार और कल्याणकारी कार्यों पर आपका ध्यान रहेगा। आपके दान करने का सबसे बड़ा कारण यह है कि आपके चौथे घर में चन्द्रमा और वृहस्पति का संयोजन है जो ग्रहों में सबसे बड़े दानकर्ता ग्रह हैं। आप अपने आसपास और करीबियों में सम्मान के भागीदार बनेेंगे।

जानिये सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

May, 2018

इस माह आपकी राशि में चन्द्रमा है। आप जो कुछ कहते हैं, करते हैं, यह उसे तीक्ष्णता देती है, उसे दिशा देती है। यही एक कारण की वजह से आपकी पहुंच बढ़ेगी। आपके सभी कार्य महत्वपूर्ण होंगे और सब पूरे भी होंगे, जो आपके लिए किसी पुरस्कार से कम नहीं होगा। आप जो काम करने के लायक हैं, उन्हीं काम के लिए आप पुरस्कार भी प्राप्त करेंगे। न केवल आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी, बल्कि अपने और अपने काम के प्रति भी आपका विश्वास बढ़ेगा। आप कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार हैं, जिसके लिए आपको जबरदस्त क्षमता का प्रदर्शन करना होगा। सफलता आपके पास है और अब आपको इसे बनाए रखने के लिए मेहनत करनी होगी। महीने की शुरुआत में आपको जो कुछ भी मिलेगा, उसे आपको बनाए रखना है। काम ज्यादा होगा आपके पास, इसलिए अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। आप विश्राम करेंगे, लेकिन इस दौरान अपनी रचनात्मकता का भी ध्यान रखेंगे। काम तो आपको खुशी देते ही हैं, लेकिन इस माह काम के अलावा अपनों के साथ बिताए गए पल और मनोरंजन भी आपको दिल से खुशी देंगे और आप इन पलों को भरपूर जीना चाहेंगे।

जानिये सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

June, 2018

आपको एक बार फिर से अपने वित्तीय मामलों पर ध्यान देना होगा। अपने करियर उद्देश्यों को दोबारा परिभाषित करना होगा साथ ही घरेलू जिम्मेदारियां और सामाजिकता के बीच संतुलन बनाना होगा। इस हफ्ते आपको अपने लिए सबसे अच्छे सौदे के लिए दो चीजें करनी हैं।  पहला, लोगों के साथ आप जैसा व्यवहार करते हैं उनमें सुधार करना होगा। यह न केवल महत्वपूर्ण होगा बल्कि अतिआवश्यक भी होगा। दूसरा, आपको दूसरी जिम्मेदारियों को उठाने के लिए भी तैयार रहना होगा। आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। आपको लाभ प्राप्त करने के लिए अपने अंदर परिवर्तन करने होंगे। पहले की तुलना में ज्यादा ऊंचे लक्ष्यों को हासिल करते हुए विकास करेंगे। अब आप और भी ज्यादा परिवार पर ध्यान देंगे। आपके घर या जगह के परिवर्तन की संभावना बन रही है। गणेशजी कहते हैं कि आपको सोच-समझ कर इस बारे में निर्णय लेना चाहिए।

जानिये सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

July, 2018

सूर्य और चन्द्रमा के शक्तिशाली योग बनने के बाद सामाजिक गतिविधियों, पारिवारिक समारोहों, खुशी और रिश्तों में बढ़ोतरी होगी। आपकी एक इच्छा पूरी होगी या कोई सपना साकार होगा। आपके साथ यह एक अच्छाई है कि आपकी जो महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी वह बिना किसी को नाराज किए होंगी। आप एक से अधिक स्रोत से कमाएंगे, लेकिन खर्च जारी रहना आपकी चिन्ता का कारण बनेगा। हालांकि इन सभी के बावजूद आपको उन सभी मामलों में सफलता मिलेगी जिसे आप प्राप्त करने की उम्मीद करते हैं। हालांकि इस माह के अंत से पैसे की चिंता आपके लिए अतीत की बात होगी। यात्रा और समारोह इस समय आपके जीवन का मुख्य हिस्सा होंगे। आपकी जिंदगी जिस तरह से व्यवस्थित है, वह हर चीज को जादू और अन्दाज से रंग देगी। अपने पैसे को सावधानी से खर्च करने के प्रति सजग रहें।

जानिये सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

August, 2018

आपकी व्यक्तिगत व्यस्तताएं, चिन्ताएं और छिपी या प्रकट जटिलताएं अपनी उपस्थिति महसूस कराएंगी और आपको उन पर विजय प्राप्त करने का प्रयास करना होगा। यह समय आपके लिए कई चुनौतियां लेकर आएगा, जिनसे आप निपटेंगे। नई परियोजनाओं न सिर्फ तैयार होंगी, बल्कि वित्त पोषित भी होंगी। पारिवारिक जीवन में भी उम्मीदों की आवश्यकता होगी। आपके अन्दर जो कला है वह नए रूप में सामने आएगी। आपके साथ जो भी बाधाएं आएंगी, उसे आपको अन्दर से मजबूत होकर साहस के साथ दूर करना होगा। आपके दुश्मन और प्रतिद्विन्द्वी इस समय सक्रिय होंगे, लेकिन आप उनसे निपटने में सक्षम रहेंगे। आप जिस क्रिएटिविटी से खुद को तैयार करेंगे, उसी छवि को प्रदर्शित भी करना चाहेंगे। आपको अचानक से लाभ होने की संभावना है और इसे खुद के लिए प्रयोग करना आपको जानना होगा।

जानिये सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

September, 2018

सारी चीजें जो आपको रोमांचित और आपका मनोरंजन करती हैं आपको खुशी देती हैं। ऐसी चीजों पर आपका जोर होगा। दिन भर प्रसन्न रहना और खुशियां बांटना आपकी दैनिक जीवन की गतिविधियों का हिस्सा होंगी। आपने कठिन परिश्रम किया है, इसलिए अब यह हमेशा की तरह सामान्य व्यापार नहीं बल्कि एक जबरदस्त धमाके के साथ व्यापार होगा। आपका इस हफ्ते वित्त की तरफ ज्यादा ध्यान देना होगा। इसमें बहुत सारे सौदे, लेनदेन और बातचीत शामिल होगी। कानूनी मामलों का निपटान होगा। आप अपना ध्यान, अपनी सारी सक्रियता, अपनी नजर भविष्य में होने वाली आमदनी पर टिकाए हुए हैं और अपने जीवन के कठिन दिनों के लिए, अपनी जीवनशैली को बनाए रखने के लिए उस पर सुधार करने के लिए योजना बना रहे हैं। आप यात्रा करेंगे और पूरे माह सहयोग के लिए उपस्थित रहेंगे।

जानिये सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

October, 2018

खुशियां प्राप्त करने के लिए आप अपने काम को और आनंद से करेंगे। इसमें आप लाभ लेने के लिए नई क्रिएटिविटी अपनाएंगे। बौद्धिक प्रतिभा आपको खुद को आगे बढ़ाने के लिए चुनौती देगा। कार्य, रचनात्मकता, पेशे में एक खास जम्प लगाएंगे। घर और परिवार के साथ-साथ पुराने मामले में भी भागीदारी बढ़ेगी। घर में समग्र सुधार या नवीनीकरण के साथ कुछ परिवर्तन होगा। उधार, धन, खरीद, बिक्री की संभावना होगी। काम में व्यवसाय, विशेषज्ञता में उन्नति और नौकरी की सन्तुष्टि दोनों ही होगी। आप अगर भविष्य की ओर देखते हैं तो आपकी योजनाएं ठोस आकार लेंगी। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपके लिए बेहतर माहौल तैयार करेगा। आपके अंदर बेहतर स्वास्थ्य और ऊर्जा का भंडार है, जो आपको काम करने में सहायता करेगा। इस माह आप अपने काम करने के साथ खुशियों को भी महसूस करेंगे, क्योंकि काम के साथ इस माह आपका फोकस उन खुशियों पर भी होगा, जिसे आप पाना चाहते हैं और जिसे जीवन में बनाए रखना चाहते हैं।

जानिये सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

November, 2018

आपके चयन की दिशा एकदम सही है। वास्तव में सभी गतिविधियां बढ़ेंगी। आप अपना खाली समय पारिवारिक संबंधों को बेहतर बनाने में करेंगे। आपका परिवार आपके साथ है। अभी आपके घर में कुछ बदलाव होंगे, जिससे आपका खर्च भी बढ़ेगा। यह समय खुद के फैसले लेने, अपने नियम बनाने और जीतने के लिए खेलने का है। मनोरंजन, रोमांस, रचनात्मकता, प्रियजन का साथ इस समय आपके फोकस में होगा। आप प्यार और देखभाल महसूस करेंगे। गणेश जी कहते हैं कि आपकी इच्छा पूर्ति का सपना सच होगा। यह समय आपके लिए कड़ी मेहनत करने का है, क्योंकि जिन परिणामों के लिए आपने प्रयास किया है वे आपकी पहुंच के बहुत अधिक भीतर हैं। आपको अचानक अकल्पित लाभ प्राप्त होगी। इसके साथ परिवार में किसी नए का स्वागत करेंगे। कुल मिलाकर साल का यह महीना आपके लिए बहुत कुछ लाने वाला है, जो आपको आपकी कड़ी मेहनत से ही हासिल होगा। परिवार और अपनों की भलाई पर आपका फोकस रहेगा।

जानिये सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

December, 2018

आपको दूसरों से सम्मान मिलेगा, क्योंकि सही मायने में आप इसके लायक हैं। आपकी रचनात्मकता और प्रतिभा चमकदार नई ऊंचाइयों को हासिल करेगी। काम और खेल दोनों पर आप उत्कृष्टता प्राप्त करेंगे। आपकी लोकप्रियता, प्रसिद्घि, सामाजिक स्थिति नई ऊंचाईयों को स्पर्श करेगी। आपके पास अपनी चतुराई और बुद्धिमता को साझा करने का मौका मिलेगा। इससे आपको प्रसिद्धि मिलेगी। कैसी भी परिस्थितियां हों आप खुद को शान्त रखेंगे। आप अपनी सभी बुराइयों के साथ भी दूसरों के द्वारा पसन्द किए जाएंगे। वित्तीय ऋण, धन जुटाने, सौदों की बातचीत करने में आपको सफलता मिलेगी। गलत भावना को न आने दें लेकिन फिर भी अपने अधिकारों, अपनी आजादी, अपने अवकाश को लेकर आप दृढ़ बने रहेंगे। आपके पास बहुत-सी गतिविधियों, बहुत सी कार्रवाई और सोचने के लिए समय होगा। गणेश जी कहते हैं कि इस समय का आप सदुपयोग करें और बेहतर भविष्य की नींव खड़ी करने में इसका उपयोग करें। भाग्य कठिन परिस्थितियों में भी आपकी सहायता करेगा। कल्पना, अविष्कारशीलता, मनोरंजन अति उत्साह पर हैं, इसलिए शानदार रचनात्मकता का मौका मिलेगा, लेकिन इस माल संतुलन बेहद जरूरी है।

जानिये सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk