Daily Horoscope 7 March In Hindi: यदि आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: इस साल किसी बात को लेकर परिवार में टकराव हो सकता है। निजी स्तर पर मामले सफल रहेंगे। आपके खुशनुमा मिजाज की सराहना होगी। जीवन में स्थिरता लाने के लिए आप प्रयत्नशील रहेंगे और आर्थिक व प्रोफेशनल क्षेत्र में भविष्य सुनिश्चित करने के लिए प्रयास शुरू करेंगे। मेष (Aries) : आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, धन की आवक बनी रहेगी। वहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं। विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। क्या न करें- आज विषम परिस्थितियों में भी साहस न खोएं।

वृष (Taurus) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में भी खूब मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। क्या न करें- अपनी वाणी को कठोर न करें।

मिथुन (Gemini) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि दोनों तरह की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज मन को अनियंत्रित न होने दें।

कर्क (Cancer) : आज गलतफहमियों को दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थितियों को पाएंगे। क्या न करें- आज पैसे का निवेश न करें।

Born Today: Anupam Kher, Actor

horoscope today 7 march: मिथुन राशि वाले कार्यक्षेत्र में सफल होंगे,धन लाभ या हानि दोनों हो सकती हैं,जानें अपना राशिफल

सिंह (Leo) : आज का दिन प्रेम प्रसंग के लिए बेहद अनुकूल है। किसी से भी बहस करने से बचें। मनोरंजन के लिए कुछ समय जरूर निकालें। क्या न करें- आज बात का बतंगड़ न बनाएं।

कन्या (Virgo) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को काफी अच्छे लाभ का योग है। कई क्षेत्रों में पिता का सहयोग मिलेगा, इसलिए निराश न हों। क्या न करें- बस ध्यान रहे कि किसी से न उलझें।

तुला (Libra) : आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रसन्न रहें। क्या न करें- आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज के दिन अपने कामकाज को बढ़ाने में आप पूरी तरह से सफल होंगे। कार्य से संबंधित किसी यात्रा का भी लाभ मिलेगा। क्या न करें- आज किसी भी मुद्दे पर किसी से वाद-विवाद न करें।

धनु (Sagittarius) : आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं। क्या न करें- नए वाहन को लेकर असावधान न हों।

Monthly Horoscope March 2020 in Hindi: Holi का महीना आपके लिए रहेगा कमाल या कर देगा बेहाल, जानिए Bejan Daruwalla से पूरा हाल

horoscope today 7 march: मिथुन राशि वाले कार्यक्षेत्र में सफल होंगे,धन लाभ या हानि दोनों हो सकती हैं,जानें अपना राशिफल

मकर (Capricorn) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें-शत्रु पक्ष को आज खुद पर हावी न होने दें।

कुंभ (Aquarius) : आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा। स्थान परिवर्तन संभव है। क्या न करें- खान-पान को असंयमित न होने दें।

मीन (Pisces) : आज की यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ का योग है। क्या न करें- कोई भी जोखिम भरा कार्य आज ना करें।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk