Daily Horoscope 19 June In Hindi: अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: इस साल आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है। एकसाथ बहुत से काम हाथ में लेने से परेशानी हो सकती है। आर्थिक समस्याएं इस साल दूर हो जाएंगी। पारिवारिक मामलों में मिला-जुला साल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। आपसी प्रेम बढ़ेगा।

मेष (Aries) : आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- आज खानपान को लेकर लापरवाही भरा रुख न रखें।

वृष (Taurus) : विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य, नौकरी और शिक्षा के लिए समय अनुकूल है। क्या न करें- घर से बाहर निकलने से पहले अपने वाहन की भली-भांति जांच कर लें।

मिथुन (Gemini) : आज भाग्यवश साहस बढ़ा-चढ़ा रहेगा। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। उच्च अधिकारियों से संपर्क बढ़ेगा। क्या न करें- अपने नीचे कार्य करने वाले लोगों को लेकर लापरवाह न रहें।

कर्क (Cancer) : आज विद्यार्थीगण प्रतियोगी परीक्षाओं की ओर अग्रसर होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वस्थ व खुशहाल रहेंगे। क्या न करें- ज्यादा पाने के लालच में कोई गलत कदम न उठाएं।

Born Today: Rahul Gandhi, Congress Leader & MP

राहुल गांधी- कांग्रेस नेता व सांसद। फाइल फोटो, एजेंसी

सिंह (Leo) : आज पारिवारिक सुख में कमी और जीवनसाथी से मतभेद उभरने का योग बन रहा है। धन के मार्ग में रुकावटें आएंगी। क्या न करें- आज जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद न करें।

कन्या (Virgo) : आज आपको अचानक धन लाभ होगा। मन थोड़ा विचलित रह सकता है। क्या न करें- आज स्वास्थ्य का बहुत अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

तुला (Libra) : आज लाभ के योग बन रहे हैं। यदि ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो सम्मान मिल सकता है। क्या न करें- आज आप अपने क्रोध और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है। नए वाहन खरीदने का भी योग है। क्या न करें- आज किसी समस्या में जान-बूझकर न उलझें।

Weekly Horoscope 14 से 20 June: कर्क व सिंह राशि वालों के लिए हफ्ता आर्थिक व पारिवारिक रूप से शानदार रहेगा, जानें सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 19 June 2020... प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

धनु (Sagittarius) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। मान-सम्मान का योग है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें- आज आपकी वाणी थोड़ी कठोर हो सकती है, कंट्रोल रखें।

मकर (Capricorn) : कारोबार से जुड़े लोगों को आज अच्छे लाभ का योग है। अच्छे समय के बावजूद अपनी सेहत का ध्यान रखें। क्या न करें- नए कार्य में हाथ न डालें। स्वास्थ्य बहुत परेशान कर सकता है।

कुंभ (Aquarius) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज मन-मष्तिष्क को अनियंत्रित न होने दें।

मीन (Pisces) : आज अचानक गुस्सा आएगा, लेकिन जल्द ही शांत भी हो जाएगा। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। क्या न करें- आज किसी पारिवारिक विवाद का हिस्सा न बनें।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk