Daily Horoscope 4 June In Hindi: अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: इस वर्ष आमदनी में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लाभ होने से आपका मन प्रसन्‍न रहेगा। अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए समय अनुकूल है। संतान से शुभ समाचार मिलने के आसार हैं।

मेष (Aries) : आज आपका दिन काफी अच्छा गुजरने वाला है। जीवनसाथी से सम्बन्ध थोड़े बेहतर होंगे। क्या न करें- आज कहीं पैसा फंसने का भी योग बन रहा है। कोई भी जोखिम भरा कार्य ना करें।

वृष (Taurus) : आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें- किसी विवाद में ना पड़े। सोच-समझकर बोलें और प्रयास करें कि अनावश्यक विवाद ना खड़ा हो।

मिथुन (Gemini) : आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। धन की आवक बनी रहेगी, वहीं खर्च भी बढ़ सकते है। विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। क्या न करें- आज अपना धन किसी को उधार ना दें।

कर्क (Cancer) : आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। खर्च की अधिकता रहेगी। इनपर नियंत्रण रखना आवश्यक है। क्या न करें-आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें।

Born Today: Angelina Jolie, Actress

आज का राशिफल 4 जून: वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन अच्‍छा है,लाभ के विशेष योग हैं,जानिए समस्‍त राशियों का हाल

June Monthly Horoscope 2020: वृष, सिंह व वृश्चिक राशि वालों के लिए जून माह बहुत अच्‍छा साबित होगा, जानें सभी राशियों का हाल

सिंह (Leo) : आज अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। क्या न करें- किसी नुकसान के कारण धन अधिक खर्च करने से बचें।

कन्या (Virgo) : आज आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा। क्या न करें- इलेक्ट्रिक उपकरणों से दूर रहें। स्वास्थ्य के प्रति भी सतर्क रहें।

तुला (Libra) : आज शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के जीवन में अच्छे लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें-आज अपनी वाणी पर संयम बिल्कुल ना खोएं।

वृश्चिक (Scorpio) : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में भी अच्छे लाभ का योग है। क्या न करें- आज वरिष्ठों से संबंध मधुर बनेंगे, परन्तु सहकर्मियों से मनमुटाव व टकराहट ना होने दें।

Weekly Horoscope 31 May-6 June: वृष व तुला राशि के लिए शानदार हफ्ता है, जैसा चाहेंगे वैसा फल मिलेगा, जानें सभी राशियों का हाल

आज का राशिफल 4 जून: वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन अच्‍छा है,लाभ के विशेष योग हैं,जानिए समस्‍त राशियों का हाल

धनु (Sagittarius) : आज आप रिश्तों के बीच पुरानी गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थिति को पाएंगे। क्या न करें- आज विषम परिस्थितियों में साहस ना खोएं।

मकर (Capricorn) : आज आपको एकाग्र होने में मदद मिलेगी और आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। क्या न करें- आज कार्यस्थल में किसी से विवाद ना करें।

कुंभ (Aquarius) : किसी नए शौक की तरफ रुझान रहेगा, जबकि स्पोर्ट्स, योग और प्रकृति की ओर यात्रा आपको तरोताजा होने में मदद करेगी। क्या न करें- कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, अत: सतर्क रहें।

मीन (Pisces) : आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे। क्या न करें- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, इसलिए किसी पर विश्वास ना करें।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk