बचपन में हम सभी ने कभी न कभी गुलेल से कंकड़ मार मारकर पेड़ से फल या घरों की खिड़कियां जरूर तोडी़ होंगी। दोस्तों के बीच आमतौर पर इस बात की होड़ लगती थी कि किसका पत्थर कितना ऊँचा जाएगा। अब दुबई में कुछ खुराफाती और एडवेंचर पसंद इंजीनियर्स ने यहां हाईराइज बिल्िडगों से भी ऊँचा उछालने वाली ऐसी गुलेल बनाई है जो आपकी सोच से भी परे है। यह विशालकाय गुलेल किसी पत्थर या सामान को नहीं बल्िक इंसानों को आसमान में बहुत ऊँचाई तक फेंकनें का काम हैरतअंगेज ढंग से करती है। रॉकेट की स्पीड से आसमान में पत्थर की बजाय जब एक इंसान को फेंका जाए तो उसे कैसा महसूस होगा। यह तो वो आदमी ही बता सकता है जिसने फेंके जाने का एक्सपीरियंस किया हो।

दुनिया की सबसे अनोखी गुलेल जो कंकड पत्‍थर नहीं,इंसानों को फेंकती है आसमान में

विशालकाय और भारी भरकम कंस्ट्रक्शन क्रेनों की मदद से बनाई गई यह गुलेल किसी भी इंसान को करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से किसी को भी आसमान में भेज सकती है। खास बात यह है कि इस दैत्याकार गुलेल से जब किसी को आसमान में फेंका जाता है तो उसे नीचे लाने के लिए पैराशूट का इस्तेमाल करना पड़ता है। इस खतरनाक गुलेल के ट्रायल के दौरान कई प्रोफेशनल बेस जंपर्स को आसमान में 300 फीट की ऊँचाई तक उछाला गया है। आप भी देखें इस दमदार गुलेल का कारनामा। इसे देखकर हो सकता है कि आपका भी मन करे इस गुलेल में बैठकर आसमान में जाने का।

 

 

 

Odd News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk