आई नेक्स्ट कॅरियर पॉथ की प्रस्तुति में रिजनिंग के क्वैश्चंस को साल्व करने का मिलेगा मौका

विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार, आज तीन स्थानों पर होगा आयोजन

आई नेक्स्ट कॅरियर पॉथ की प्रस्तुति ब्रेन ट्विस्टर में बुधवार को छात्र अपना दिमाग लड़ाएंगे। तीन स्थानों पर होने वाली एक्टिविटी में करीब एक हजार छात्र पार्टिसिपेट करेंगे। छात्रों के लिए पेपर में दिए गए सभी 50 क्वैश्चंस को साल्व करना अनिवार्य होगा। इसी के आधार पर मार्किंग होगी और विजेता घोषित किया जाएगा। प्रथम तीन स्थान सिक्योर करने वाले छात्रों को प्राइज जीतने का मौका मिलेगा।

50 सवाल 45 मिनट

यह एक्टिविटी बुधवार को तीन स्थानों अशोका आईएएस एकेडमी, गंगा बाल विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज रसूलाबाद और नारायण आश्रम बालिका इंटर कॉलेज शिवकुटी में आयोजित की जाएगी। इसमें कक्षा दस से लेकर 12वीं तक के छात्र शामिल होंगे। प्रत्येक छात्र को साल्व करने के लिए एक क्वैश्चन पेपर दिया जाएगा। इसमें कुल 50 सवाल होंगे। इसे साल्व करने के लिए 45 मिनट दिया जाएगा। इसके बाद क्वैश्चन पेपर चेक होगा और मा‌र्क्स के आधार पर विजेताओं का चयन किया जाएगा। कई विजेता होने की स्थिति में रैंडम सेलेक्शन किया जाएगा। इसका सैंपल पेपर आई नेक्स्ट के प्रत्येक बुधवार को प्रकाशित होने वाले कॅरियर पॉथ सप्लीमेंट में देखा जा सकता है। दो अन्य स्थानों केमिका प्वाइंट और ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में यह एक्टिविटी गुरुवार को आयोजित की जाएगी।