आलू बढ़ायेगा उम्र

आलू भी हमारे बुढापे को कंट्रोल कर सकता है। इस आलू में विटामिन सी की मात्रा तीन गुना ज्यादा और ऑक्सीकरण निरोधक तत्व चार गुना अधिक हैं। ऑक्सीकरण निरोधक तत्व ही बुढापे की प्रक्रिया को रोकते हैं। बीमारियों से बचाने के लिए आलू की इन किस्मों को शुरू में टेस्ट-ट्यूब में तैयार किया गया। जब प्रयोग सफल हुआ तो उनकी पौध को खेतों में लगाई गई। सामान्य आलू के मुकाबले इस नए आलू में अरारोट बहुत कम होता है। इसीलिए इसका रंग जामुनी हो गया।

ये खाया तो पक्‍का बढ़ेगी आप की उम्र

रूस में बना जामुनी आलू

रूस के उराल प्रदेश के येकातेरिनबुर्ग नगर के कृषि-वैज्ञानिकों ने आलू की एख अनूठी किस्म जामुनी आलू का विकास किया है। देखने में यह आलू चुकंदर की तरह लगता है। जब इसे खाते हैं तो आलू का वही असली स्वाद आता है। जामुनी रंग का यह आलू जंगली आलू और सामान्य आलू के संकरण से पैदा किया गया है। जब इस आलू को उबाला जाता है तो भी इसका रंग वैसे ही चमकदार जामुनी बना रहता है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk