तेजी से हवाएं चलने लगी

दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद के नाम से पुकारी जाने वाली अल हरम मस्जिद में कल रात एक खुशनुमा माहौल दर्दनाक मंजर में बदल गया है। यहां पर मस्िजद में विस्तार कार्यचल रहा था। जिससे वहां पर क्रेन भी खड़ी थी। इस दौरान वहीं मस्िजद के दूसरे भाग में हज की तैयारिया चल रही थीं और करीब 1000 लोग नमाज पढ़ रहे थे। तभी अचानक से मौसम का मिजाज बदला और वहां काफी तेजी से हवाएं चलने लगी और कुछ ही पलों में देखते ही देखते क्रेन गिर गई। जिससे मस्जिद की छत टूटकर नमाजियों पर गिर गई। इस दौरान घटना स्थल पर कोहराम मच गया। चारों ओर लोगों की चीख पुकार गूंज रही थी। इस हादसे में अब तक करीब करीब 110 से अधिक लोगों की मौत और करीब 240 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर आ रही हैं। इन घायलों में करीब 9 भारतीय नागरिक भी शामिल है।

घायलों को निकालने में जुटी

घटना के तुंरत बाद ही वहां पर सुरक्षा कर्मी पहुंच गए और लोगों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा वहां पर राहत व बचाव कार्य जारी है। अभी भी रेस्क्यू टीमें मलबे से घायलों को निकालने में जुटी है। वहीं इस संबंध में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप का कहनाह है कि -जेद्दा स्थित भारतीय काउंसलेट हालात पर पैनी नजर रखे हैं। वहीं अस्पतालों में मौजूद भारतीय डॉक्टर भी घायलों की जानकारी जुटा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई खास जानकारी मिलने की खबर नहीं है। बताते चलें यहां पर हज की तैयारी चल रही है। हज 21 से 26 सितंबर के बीच होना है। यहां पर घायलों व मृतकों में कई दूसरे देशों के नागरिक भी शामिल हैं।

Hindi News from World News Desk

International News inextlive from World News Desk