नई दिल्ली (पीटीआई)। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी सिक्किम में 17,500 फुट की ऊंचाई पर भारतीय सैनिकों ने चीनी नागरिकों को गर्म कपड़े दिए। उन्हें ऑक्सीजन भी मुहैया कराई। रास्ता भटके तीन नागरिकों में एक महिला भी थी। भारतीय सैनिकों ने उन्हें रास्ता दिखा कर उनके गंतव्य तक पहुंचने में मदद भी की।

भारतीय सेना ने तीन चीनी नागरिकों को बचाया। उत्तरी सिक्किम में वे रास्ता भटक गए थे। 17,500 फुट की ऊंचाई पर भारतीय सेना ने उन्हे मेडिकल मदद, ऑक्सीजन, भोजन और गरम कपड़े दिए। फोटो : एएनआई

भारतीय सेना का दोस्ताना रवैया

पूर्वी लद्दाख में चीनी सैनिकों के उकसावे वाले व्यवहार के विपरीत भारतीय सैनिकों का व्यवहार सिक्किम में दोस्ताना रहा। वहां भारतीय सैनिक मानवता का परिचय देते हुए राह भटके चीनी नागरिकों की न सिर्फ मदद की बल्कि उन्हें सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचने में मदद भी की। सेना ने अपने बयान में कहा कि उत्तरी सिक्किम में चीनी नागरिक रास्ता भटक गए थे।

भारतीय सेना ने तीन चीनी नागरिकों को बचाया। उत्तरी सिक्किम में वे रास्ता भटक गए थे। 17,500 फुट की ऊंचाई पर भारतीय सेना ने उन्हे मेडिकल मदद, ऑक्सीजन, भोजन और गरम कपड़े दिए। फोटो : एएनआई

भारतीय सेना का जताया आभार

सेना ने कहा कि रास्ता भटकने पर शून्य से नीचे तापमान की वजह से चीनी नागरिकों को लगा कि अब उनकी जान जाने वाली है। तभी भारतीय सैनिक वहां पहुंच गए। उन्होंने चीनी नागरिकों को तत्काल ऑक्सीजन सहित अन्य मदद दी गई। गंतव्य पहुंचने पर चीनी नागरिकों ने भारतीय सेना का धन्यवाद दिया और रास्ता दिखाने के लिए आभार भी जताया।

National News inextlive from India News Desk