कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Shahrukh Khan Birthday: बॉलीवुड के किंग खान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। वह ना सिर्फ अपनी जबरदस्त एक्टिंग स्किल्स के लिए जाना जाते हैं बल्कि रोमांटिक हीरो वाली उनकी इमेज भी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, दिल से और 'देवदास' जैसी फिल्मों से उन्होंने रोमांस किंग के रूप में सुर्खियां बटोरी हैं। मगर शाहरुख ने अपनी कुछ फिल्मों में नेगेटिव रोल भी प्ले किया है, जिन्हें फैंस ने खूब प्यार दिया। आज हम आपको किंग खान की उन फिल्मों से रूबरू करवाएंगे जिसमें उन्होंने विलन का रोल निभाकर दर्शकों के होश उड़ा दिए थे।

डर: शाहरुख खान की थ्रिलर मूवी डर में शाहरुख ने साइको-लवर का रोल किया था। मूवी में शाहरुख एकतरफा प्यार करने वाले प्रेमी के रोल में सारी हदे पार कर दी थी। मूवी में उनकी को स्टार जूही चावला थी जिन्होंने किरण का रोल प्ले किया था। इस फिल्म में शाहरुख़ खान का वो फेमस डायलॉग - आई लव यू क क क किरन... आज भी लोगों के जेहन में हैं।

अंजाम: यह थ्रिलर मूवी एक साइको-लवर पर बेस्ड है, जिसमें शाहरुख खान ने विजय का रोल प्ले किया। इस रोल में माधुरी दीक्षित नजर आई थीं। जब वह उन्हें नहीं मिलती तो वह मेंटली डिस्टर्ब हो जाते हैं। इस फिल्म में उनके जबरदस्त निगेटिव रोल ने लोगों के दिमाग को झकझोर के रख दिया था। उनकी ये फिल्म साल 1994 में आई थी।

बाजीगर: शाहरुख ने अपनी फिल्म बाजीगर में निगेटिव रोल प्ले किया था। मूवी में उन्होंने एक सीरियल किलर की भूमिका अदा की थी। मूवी की स्टोरी रिवेंज पर बेस्ड है। मूवी में उनके साथ काजोल और शिल्पा शेट्टी भी थीं, जहां वो उनसे बदला लेने के लिए हर हद पार कर देते हैं।

जोश: साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म &जोश&य में शाहरुख के साथ ऐश्वर्या राय और चंद्रचूर सिंह नजर आए थे। इस फिल्म में शाहरुख नेगेटिव रोल में थे और उन्होंने ऐश्वर्या के भाई का किरदार निभाया था।

डॉन: शाहरुख खान की फिल्म डॉन 2 अमिताभ बच्चन की फिल्म &डॉन&य का रीमेक थी। 2011 में आई इस फिल्म में शाहरुख ने एक माफिया डॉन का रोल प्ले किया था जिसे फैंस ने बेहद पसंद आया था। मूवी में शाहरुख के अलावा प्रियंका चोपड़ा और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े स्टार कास्ट नजर आए थे।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk