कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Independence Day Movies 2023: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश का हर नागरिक देश भक्ति के रंग में डूबा हुआ होता है। 15 अगस्त को देश में 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस दिन हर इंडियन देश की आजादी का जश्न मनाता है। ऐसे में हम इस मौके पर आपके लिए लाए वो 10 बॉलीवुड फिल्में, जिसे देखने के बाद आपके अंदर देश के लिए प्यार उमड़ पड़ेगा। ये 10 फिल्में देखने के बाद आपका मन भी हाथ में तिरंगा लेकर इंडिया, इंडिया चिल्लाने का करेगा।

गदर 2 - 2023
हिंदुस्तान और पाकिस्तान के पार्टीशन पर बनी फिल्म गदर देशभक्ति के साथ-साथ एक लव स्टोरी बेस्ड फिल्म है। इस फिल्म सनी देओल अपनी पत्नी को लेने पाकिस्तान की सरहद पार चले जाते हैं। अब इस साल इस फिल्म का सीक्वल यानी गदर 2 भी रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में वो अपनी पत्नी नही बल्कि अपने बेटे को लेने के लिए पाकिस्तान जाते हैं।

साभार | इंस्टाग्राम

शेरशाह - 2021
जो लोग इस इंडिपेंडेंस डे पर देशभक्ति को महसूस करना चाहते हैं, उनके लिए 'शेरशाह' एकदम परफेक्ट फिल्म है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म शेरशाह कारगिल वॉर पर बेस्ड है। ये फिल्म कारगिल में शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक है। इसमें विक्रम बत्रा के बचपन, प्यार ये लेकर उनकी शहादत तक की पूरी कहानी है।

साभार | इंस्टाग्राम

भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया - 2021
अजय देवगन स्टारर फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध को दिखाती है। जब वॉर के दौरान भुज में इंडियन एयरफोर्स की एयर स्ट्रिप पूरी तरह से बरबाद हो गई थी। इसके बाद, गुजरात की 300 स्थानीय महिलाओं ने, आएएफ स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक की लीडरशिप में, एयरबेस को दोबारा बनाकर काफी वीरतापूर्वक काम किया।

साभार | इंस्टाग्राम

गुंजन सक्सेना - 2020
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर स्टारर ये फिल्म फीमेल पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक है। गुंजन सक्सेना बैटल फील्ड में उड़ान भरने वाली पहली फीमेल फाइटर पायलट में से एक हैं। कारगिल वॉर में उनकी वीरता को आज भी याद किया जाता है। स्वतंत्रता दिवस पर आप इस फिल्म को देख सकते हैं। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के पिता का रोल पंकज त्रिपाठी ने प्ले किया है।

साभार | इंस्टाग्राम

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक - 2019
उरी 2016 में भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर बेस्ड फिल्म है। फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल को बखूबी निभाते नजर आए थे और उनके आउटस्टैंडिंग काम के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड भी मिला था। फिल्म आपको देशभक्ति की भावना से भर देती है और अगर आप इस स्वतंत्रता दिवस के लिए कुछ देखने की तलाश में हैं तो इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए।

साभार | इंस्टाग्राम

चक दे इंडिया - 2007
इस फिल्म में दिखाया गया कि कैसे भारत की महिलाएं भी किसी भी मामले में कम नहीं है। फिल्म में इंडियन लड़कियां एक जुट होकर हॉकी वर्ल्ड कप को जीत लेती हैं। इस जीत के साथ वो दुनिया को दिखाती है कि ये नया भारत कुछ भी कर सकता है। फिल्म में फीमेल हॉकी टीम के कोच का रोल प्ले कर रहे शाहरुख खान ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीता है।

साभार | इंस्टाग्राम

रंग दे बसंती - 2006
यह फिल्म देशभक्ति पर बनी कमाल फिल्मों में से एक है। यह फिल्म सिर्फ देश-भक्ति और नारेबाजी के बारे में नहीं है। यह फिल्म वास्तव में युवाओं के साथ तालमेल बिठाती है और देश के लिए वास्तविक प्यार को सामने लाती है। यह उन सभी देशभक्तों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है, जो स्वतंत्रता दिवस पर देखने के लिए अच्छी फिल्मों की तलाश में हैं।

साभार | इंस्टाग्राम

द लीजेंड ऑफ भगत सिंह - 2002
इस फिल्म में राजकुमार संतोषी ने भारत के युवा स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी को शानदार तरह से दिखाया है। जैसे की भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु। इस फिल्म को देखने के बाद आपकी आंखे भी नम हो जाएंगी।

साभार | इंस्टाग्राम

लगान - 2001
आशुतोष गोवारिकर की फिल्म लगान हर क्रिकेट प्रेमी के फर्स्ट च्वाइस बनी हुई है। इस फिल्म में कैसे लगान से बचने के लिए 11 हिंदुस्तानी अंग्रेजो के खिलाफ क्रिकेट मैच खेलते हैं। जिसके बाद वो उन अंग्रेजों को उन्हीं के खेल में हरा देते हैं। इस फिल्म के गाने भी सबको खूब पसंद आए थे।

साभार | इंस्टाग्राम

बॉर्डर - 1997
फिल्म बार्डर किसी भी हिंदुस्तानी के अंदर देशभक्ति को जगा सकती है। फिल्म में सनी पाजी के किरदार और भारतीय सेना की जांबाजी देखकर किसी भी हिंदुस्तानी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। फिल्म बॉर्डर में सनी पाजी ने कैसे 1971 के लोंगेवाला युद्ध के दौरान दुश्मन पाकिस्तान के सैनिकों का सफाया किया और पाकिस्तान को हार की धूल चटायी देखकर मजा आ जाता है।

साभार | इंस्टाग्राम

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk