नई दिल्ली (पीटीआई)। देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत ने गुरुवार को 35,871 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए हैं जो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 100 दिनों में सबसे अधिक सिंगल डे स्पाइक है। इससे पहले 6 दिसंबर को 36,011 नए संक्रमण केस दर्ज किए गए थे। इन नए मामलों के साथ देश में अब तक संक्रमण के कुल मामले 1,14,74,605 पहुंच गए हैं। वहीं एक दिन में 172 लोगों की माैत के साथ देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,59,216 हो गई है।

सक्रिय केस 2,52,364 तक पहुंच गए

भारत में लगातार आठवें दिन कोरोना वायरस के मामलों में हो रही वृद्धि से सक्रिय केस 2,52,364 तक पहुंच गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक बीमारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 1,10,63,025 हो गई। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार, 23,03,13,163 नमूनों का परीक्षण 17 मार्च को किया गया था, बुधवार को 10,63,379 का परीक्षण किया गया था।

इस तरह से बढ़ता गया देश में आकंड़ा

भारत की कोरोना वायरस टैली ने 7 अगस्त को 20-लाख का आंकड़ा पार किया, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख। 28 सितंबर को यह 60 लाख के पार चला गया, 11 अक्टूबर को 70 लाख का आंकड़ा पार कर गया। 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 6 4967 62
आंध्र प्रदेश 1694 883642 7186
अरुणाचल प्रदेश 2 16783 56
असम 1627 215146 1099
बिहार 364 261240 1554
चंडीगढ़ 1330 21903 359
छत्तीसगढ़ 5299 310503 3915
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 26 3417 2
दिल्ली 2702 631375 10948
गोवा 805 54556 812
गुजरात 5310 271433 4430
हरियाणा 3740 269812 3083
हिमाचल प्रदेश 935 58090 1011
जम्मू और कश्मीर 1008 124972 1977
झारखंड 599 119160 1094
कर्नाटक 10239 940968 12407
केरल 25698 1066259 4435
लद्दाख 44 9691 130
लक्षद्वीप 179 459 1
मध्य प्रदेश 5616 261531 3893
महाराष्ट्र 154036 2163391 53080
मणिपुर 28 28922 373
मेघालय 30 13824 148
मिजोरम 17 4417 11
नागालैंड 7 12127 91
ओडिशा 630 335857 1918
पुद्दुचेरी 214 39233 673
पंजाब 13320 183557 6172
राजस्थान 2851 318132 2791
सिक्किम 46 6013 135
तमिलनाडु 5811 843999 12564
तेलंगाना 2265 298120 1662
त्रिपुरा 12 33041 391
उत्तराखंड 672 95665 1704
उत्तर प्रदेश 2014 595150 8751
पश्चिम बंगाल 3188 565670 10298

National News inextlive from India News Desk