नई दिल्ली (पीटीआई)। भारत में कोविड-19 से अब तक 71 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 66,732 नये मामले सामने आए हैं। नोवल कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या बढ़ कर 61 लाख पहुंच गई है। इसके साथ ही देश में कोविड-19 से रिकवर हाेने की दर बढ़ कर 86.36 प्रतिशत पहुंच गई है।

लगातार चौथे दिन एक्टिव केस 9 लाख से नीचे

देश में अब तक कोविड-19 से कुल 71,20,538 लोग संक्रमित हो चुके हैं। कोविड-19 के संक्रमण की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1,09,150 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से 816 लाेगों की जान जा चुकी है। यह लगातार चौथा दिन है जब नोवल कोरोना वायरस से संक्रमित एक्टिव केस 9 लाख से नीचे है।

5 सितंबर को संक्रमण हो गया 40 लाख के पार

इस समय देश में नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण के 8,61,853 एक्टिव केस है। यह संख्या देश में अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 12.10 प्रतिशत है। कोविड-19 के संक्रमण की वजह से मरने वालों की दर घट कर 1.53 प्रतिशत रह गई है। देश में कोविड-19 से संक्रमण की संख्या 7 अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख पार हो गई थी।

8,78,72,093 सैंपल्स की कोविड-19 जांच

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस से संक्रमण 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख पार हो गया था। इंडियन कौंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, देश में अब तक 8,78,72,093 सैंपल्स की कोविड-19 जांच की जा चुकी है। रविवार को 9,94,851 नमूनों की जांच की गई।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 186 3764 55
आंध्र प्रदेश 46295 703208 6224
अरुणाचल प्रदेश 2891 9232 24
असम 28385 164582 816
बिहार 11044 184541 946
चंडीगढ़ 1184 11787 191
छत्तीसगढ़ 27348 113771 1253
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 102 3059 2
दिल्ली 21701 281869 5769
गोवा 4656 33203 507
गुजरात 15695 132173 3566
हरियाणा 10573 130003 1579
हिमाचल प्रदेश 2687 14471 250
जम्मू और कश्मीर 10466 71845 1322
झारखंड 8167 83571 787
कर्नाटक 120289 580054 9966
केरल 96401 191798 1003
लद्दाख 980 4037 64
मध्य प्रदेश 15177 129019 2624
महाराष्ट्र 221637 1266240 40349
मणिपुर 2731 10504 91
मेघालय 2478 5142 63
मिजोरम 174 2010 0
नागालैंड 1259 5743 17
ओडिशा 23602 227615 1022
पुद्दुचेरी 4695 26291 563
पंजाब 9275 110865 3833
राजस्थान 21412 135990 1650
सिक्किम 384 2920 55
तमिलनाडु 44095 602038 10252
तेलंगाना 24514 187342 1228
त्रिपुरा 3742 24403 316
उत्तराखंड 7373 46931 747
उत्तर प्रदेश 40019 390566 6394
पश्चिम बंगाल 30236 258948 5622

National News inextlive from India News Desk