168 देशों में भारत 76वें स्थान पर

करप्शन परसेप्शन इंडेक्स सीपीआई 2015 में भारत का स्कोर पिछले साल की तरह 38 ही बना हुआ है। सीपीआई में 0 से लेकर 100 तक अंक होते हैं। जिस देश को जितने ज्यादा अंक दिए जाते हैं उस देश में उतना ही कम भ्रष्टाचार होता है। इस मामले में डेनमार्क को सबसे ज्यादा अंक दिए गए हैं। वहां पर सबसे कम भ्रष्टाचार है। फिनलैंड को 90, स्वीडन को 89 अंक दिए गए हैं। 2014 की रिपोर्ट में 174 देशों को शामिल किया गया है जबकि 2015 में यह संख्या 168 है।

नॉर्थ कोरिया को मिले 8 अंक

दुनियाभर के विशेषज्ञों की राय के आधार पर सीपीआई में देशों के सरकारी विभागों में मौजूद भ्रष्टाचार का अनुमान लगाया जाता है। इस मामले में भूटान 27वें स्थान पर है और उसकी रैंक  65 है। भूटान में भारत की तुलना में काफी कम करप्शन है। भारत के दूसरे पड़ोसी देशों की हालत काफी खराब है। सूची में चीन 83 और बंग्लादेश 139वें स्थान पर है। पाकिस्तान, नेपाल और श्रीलंका में बीते सालों की तुलना में थोड़ा सुधार देखा गया है। नॉर्थ कोरिया और सोमालिया इस सूची में सबसे निचले स्थान पर हैं। दोनों ही देशों को 8 अंक दिए गए हैं।

Business News inextlive from Business News Desk