नई दिल्‍ली (पीटीआई)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में गुरुवार को कोविड-19 के 3,303 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,30,68,799 हो गई है। जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 16,980 हो गए है। भारत में 46 दिनों के बाद दैनिक मामलों ने 3,000 का आंकड़ा पार किया है। COVID-19 के कारण 39 लोगों की मौतें हुईं हैं जिसके बाद मरने वालों की संख्या 5,23,693 हो गई, जो सुबह 8 बजे अपडेट किया गया डेटा है।
दैनिक पॉजिटिविटी रेट है 0.66 प्रतिशत
सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.04 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी दर 98.74 प्रतिशत दर्ज की गई। 24 घंटो में सक्रिय COVID-19 केसलोड में 701 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है। मंत्रालय ने आगे कहा कि दैनिक पॉजिटिविटी रेट 0.66 प्रतिशत और साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 0.61 प्रतिशत दर्ज की गई है। साथ ही बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,25,28,126 हो गई है। जबकि मामले की मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में COVID-19 वैक्सीन की कुल संख्या 188.40 करोड़ से अधिक हो गई है।

National News inextlive from India News Desk