नई दिल्ली (एएनआई)। देश में काेरोना वायरस काफी तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत ने शनिवार को पिछले 24 घंटों में 62,258 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए हैं। वहीं एक दिन में 30,386 मरीज रिकवर हुए और 291 लोगाें की माैत हुई। नए मामलों का ये इस साल का हाईएस्ट स्पाइक है। इससे पहले 16 अक्टूबर को 24 घंटे के अंतराल में 63,371 नए संक्रमण दर्ज किए गए थे। वहीं इससे पहले माैतों का ये आंकड़ा तीन महीने पहले दर्ज हुआ था।

महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है

देश में संक्रमण के कुल मामले 1,19,08,910 हो गए हैं। इसमें 1,12,95,023 रिकवरी केस भी शामिल हैं। वहीं मरने वालों की संख्या भी 1,61,240 हो गई है। 17 वें दिन लगातार वृद्धि दर्ज करते हुए सक्रिय मामले बढ़कर 4,52,647 हो गए हैं। आईसीएमआर के अनुसार, 24 मार्च को 11,64,915 नमूनों का परीक्षण किया गया था। राज्य में 2,82,451 सक्रिय कोरोना वायरस मामलों के साथ कोविड-19 के कारण महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है।

5,81,09,773 कोविड-19 वैक्सीन दी गई

देश में अब तक कुल 5,81,09,773 कोविड-19 वैक्सीन खुराक दी गई हैं। भारत के कोविड-19 वायरस टैली ने 7 अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार किया था, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आंकड़ा पार किया था। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख को पार कर गया और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गया।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 7 4974 62
आंध्र प्रदेश 4145 885515 7203
अरुणाचल प्रदेश 2 16785 56
असम 1747 215325 1104
बिहार 1001 261839 1569
चंडीगढ़ 2392 22840 372
छत्तीसगढ़ 15307 315423 4048
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 109 3443 2
दिल्ली 6051 637238 10987
गोवा 1279 55181 823
गुजरात 10134 281707 4479
हरियाणा 7795 274024 3125
हिमाचल प्रदेश 2124 58813 1030
जम्मू और कश्मीर 1681 125748 1984
झारखंड 1399 119779 1103
कर्नाटक 19572 948988 12484
केरल 24584 1084585 4553
लद्दाख 111 9724 130
लक्षद्वीप 99 614 1
मध्य प्रदेश 12038 268290 3937
महाराष्ट्र 283772 2300056 53907
मणिपुर 60 28939 374
मेघालय 26 13853 150
मिजोरम 26 4426 11
नागालैंड 4 12133 92
ओडिशा 1293 336482 1919
पुद्दुचेरी 636 39521 679
पंजाब 22652 196831 6576
राजस्थान 5733 320199 2811
सिक्किम 41 6039 135
तमिलनाडु 11318 851222 12650
तेलंगाना 4241 299878 1685
त्रिपुरा 51 33047 392
उत्तराखंड 1162 96388 1708
उत्तर प्रदेश 5824 596698 8779
पश्चिम बंगाल 4231 568476 10320

National News inextlive from India News Desk