कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। देश में कोरोना वायरस की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है। मंगलवार को आज लगातार 13वां दिन है जब देश में कोरोना वायरस के नए मामले 3 लाख से ज्यादा दर्ज हुए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 3,57,229 नए मामले आने के बाद भारत में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,02,82,833 हो गई है। वहीं 3,449 नई मौतों के बाद देश में कुल मौतों की संख्या 2,22,408 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 34,47,133 है। इनमें से कुछ मरीज होम आइसोलेशन में तो कुछ अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं कोरोना वायरस से ठीक हो चुके मामलों की संख्या 1,66,13,292 है।


कोविड-19 के 12,062 नए मामले सामने आए
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 12,062 नए मामले सामने आए हैं। 13,408 लोग डिस्चार्ज हुए और 93 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। राज्य में सक्रिय मामले 85,750 है वहीं कुल मामले 6,00,430 हैं। राज्य में अब तक 5,905 लोगों की जान जा चुकी है। पंजाब में पिछले 24 घंटे में कोविड के 6,798 नए मामले सामने आए हैं। 6,016 लोग डिस्चार्ज हुए और 157 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। सक्रिय मामले 60,709 हैं। अब तक कुल डिस्चार्ज 3,21,861 केस हैं और अब तक 9,472 लोगों की माैत हुई है।


अब तक 15,89,32,921 लोगों को दी जा चुकी
हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड के 2,630 नए मामले सामने आए हैं। 1,526 लोग डिस्चार्ज हुए और 43 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार, कोविड-19 के लिए 3 मई तक 29,33,10,779 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 16,63,742 नमूनों का सोमवार को परीक्षण किया गया। भारत में कोरोना वायरस वैक्सीन की खुराक अब तक 15,89,32,921 लोगों को दी जा चुकी हैं।

National News inextlive from India News Desk