नई दिल्ली (एएनआई)। महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश दैनिक कोविड-19 मामलों में भारी वृद्धि की रिपोर्ट कर रहे हैं। पिछले 24 घंटों में दर्ज किए गए कुल नए मामलों में से 80.5 प्रतिशत केस इन राज्यों से ही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत ने पिछले 24 घंटों में 47,262 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए हैं। इसके अलावा 23,907 रिकवरी केस और 275 मौतों की सूचना दी।

महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ

इस तरह से देश में कुल मामले 1,17,34,058 हो गए, जिनमें 3,68,457 सक्रिय मामले और 1,12,05,160 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं मरने वालों की संख्या 1,60,441 हो गई है। 2,31,942 सक्रिय कोरोना वायरस मामलों के साथ महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। यहां अब तक 22,47,495 लोग बीमारी से उबर गए, जबकि राज्य में 53,589 लोगों की मौत हुई।

23 मार्च को 10,25,628 नमूनों का परीक्षण किया

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार 23 मार्च को 10,25,628 नमूनों का परीक्षण किया गया था। 23 मार्च तक कुल 23,64,38,861 नमूनों का परीक्षण किया गया था। अब तक कुल 5,08,41,286 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की खुराक दी गई है।

National News inextlive from India News Desk