नई दिल्ली (एएनआई)। देश में कोरोना वायरस एक बार फिर भयावह रूप धारण करता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि भारत में एक दिन में नए कोविड-19 के 59,118 नए केस हैं और 257 मौतें हुई हैं। 24 घंटों में यह इस साल की सबसे बड़ी स्पाइक दर्ज हुई है। एक दिन में दर्ज हुए इन नए मामलों की वजह से देश में संक्रमितों की संख्या 1,18,46,652 और मृतकों की संख्या 1,60,949 हो गई है। वहीं एक दिन में 32,987 नए रिकवरी केसेज के साथ देश में अब तक करीब 1,12,64,637 लोग बीमारियों से उबर चुके हैं। वर्तमान में 4,21,066 एक्टिव केस यानी की इसकी गिरफ्त में हैं। इनमें कुछ मरीजों का इलाज अस्पताल तो कुछ होम आइसोलेशन में हैं।

राज्य में 2,64,001 सक्रिय मामले
कोरोना वायरस की वजह से महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य है क्योंकि राज्य में 2,64,001 सक्रिय मामले हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार, 25 मार्च तक 23,86,04,638 परीक्षण किए गए हैं, जिनमें से 11,00,756 परीक्षण कल किए गए थे। अब तक कुल 5,55,04,440 कोविड-19 वैक्सीन खुराक दी गई है।

53,476 नए कोविड-19 मामले दर्ज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश सहित छह राज्यों की नए मामलों में 81.63 प्रतिशत तक की भागीदारी है। इसके पहले गुरुवार को भी इस साल की सबसे बड़ी स्पाइक दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में 53,476 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए हैं और 251 मौतें दर्ज की गईं।

National News inextlive from India News Desk