कानपुर। भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मैच रविवार को हैमिल्टन में खेला गया। भारत ये मैच भले ही चार रन से हार गया हो मगर पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने मैदान में तिरंगे की लाज बचाकर सभी भारतीयों का दिल जीत लिया। दरअसल ये सब वाक्या न्यूजीलैंड की बैटिंग के दौरान हुआ। माही विकेट के पीछे कीपिंग कर रहे थे तभी एक फैन अचानक मैदान में घुस आया। ये शख्स हाथ में तिरंगा लिए हुए था और सीधे माही के पास पहुंचा। जब तक धोनी कुछ समझ पाते वो आदमी माही के पैरों में गिर गया।

जानें क्या हुआ था बीच मैदान में

इस फैन के हाथ में तिरंगा झंडा था। ऐसे में वह धोनी के पैर छूने के लिए तिरंगे को जमीन पर रखने जा रहा था मगर उससे पहले धोनी ने उसके हाथ से तिरंगा छीन लिया। इसके बाद उस शख्स ने अपने कुर्ते से माही के जूते पोछे। हालांकि तक तक सिक्योरिटी गार्ड मैदान पर आ चुके थे और उन्होंने उस आदमी को पकड़कर ले गए।


धोनी ने ऐसे बचाई तिरंगे के लाज
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा। सभी धोनी के तिरंगे की लाज बचाने को लेकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें माही अपने देश के राष्ट्रीय झंडे का काफी सम्मान करते हैं। धोनी पहले अपने हेलमेट पर तिरंगा लगवाते थे मगर बाद में उन्होंने इसे हटवा दिया। दरअसल विकेटकीपिंग के दौरान माही को अपना हेलमेट कभी-कभी जमीन पर रखना होता था। ऐसे में उन्होंने तिरंगे को हेलमेट में न लगवाना ही बेहतर समझा।

Ind vs Nz : एक रन के लिए धोनी ने ऐसा शाॅट मारा, जो 140 साल से किसी क्रिकेटर ने नहीं खेला


वो तूफानी गेंदबाज, जिसने पत्नी को बचाने के लिए छोड़ दिया था क्रिकेट

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk