कानपुर। भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच पुणे में खेला जा रहा। इस टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली के बल्ले से शानदार शतक निकला। विराट का यह 26वां टेस्ट शतक है। विराट को इस शतक के लिए करीब 10 महीने तक इंतजार करना पड़ा। कोहली के बल्ले से इससे पहले आखिरी टेस्ट सेंचुरी दिसंबर 2018 में निकली थी।
india vs south africa 2nd test: 26वां शतक लगाने में कोहली को लगे 10 महीने,ये हैं भारत के टाॅप 5 शतकवीर
10 महीने पहले लगाया था आखिरी टेस्ट शतक
रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली को टेस्ट में शतक लगाए लंबा वक्त हो गया। भारतीय कप्तान के बल्ले से आखिरी टेस्ट शतक करीब 10 महीने पहले आया था। दिसंबर 2018 में भारतीय टीम जब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थर तब पर्थ में खेले गए टेस्ट में विराट ने 123 रन की पारी खेली थी। उसके बाद से विराट लगातार टेस्ट में फ्लाॅप होते आए हैं। अफ्रीका सीरीज से पहले विंडीज के खिलाफ भी उनके घर पर विराट टेस्ट में बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे।

तब से 10 पारियां खेल चुके
दिसंबर 2018 में अाखिरी शतक लगाने के बाद से विराट टेस्ट में कुल 10 पारियां खेल चुके मगर तिहाई के अंक तक नहीं पहुंच पाए। इस बीच उनका हाईएस्ट टेस्ट स्कोर 82 रन है जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में बनाया था। यही नहीं पिछले 10 महीनों में विराट टेस्ट में दो बार जीरो पर भी आउट हुए।
india vs south africa 2nd test: 26वां शतक लगाने में कोहली को लगे 10 महीने,ये हैं भारत के टाॅप 5 शतकवीर
खत्म किया शतक का सूखा
इतने लंबे इंतजार के बाद कोहली ने आखिरकार टेस्ट में सेंचुरी लगा दी। पुणे टेस्ट की पहली पारी में विराट ने अपने करियर का 26वां शतक लगाया। इसी के साथ वह भारत की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वालों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए हैं।


सचिन तेंदुलकर हैं टाॅप पर
भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक सचिन तेंदुलकर ने लगाए हैं। सचिन के नाम 51 शतक हैं। वहीं दूसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ हैं जिन्होंने 36 शतक लगाए। जबकि तीसरे नंबर पर सुनील गावस्कर हैं जिनके नाम 34 शतक हैंं।

ये हैं भारत के टाॅप 5 शतकवीर -

 

खिलाड़ीटेस्ट शतक
सचिन तेंदुलकर51
राहुल द्रविड़36
सुनील गावस्कर34
विराट कोहली26
वीरेंद्र सहवाग23

Cricket News inextlive from Cricket News Desk