नई दिल्ली (एएनआई)। भारत में कोरोना वायरस के दैनिक नए मामलों में शनिवार को तेज गिरावट दर्ज की गई क्योंकि देश में शुक्रवार की तुलना में 11,835 कम मामले दर्ज किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार शनिवार को दर्ज आकंड़ों के मुताबिक भारत ने पिछले 24 घंटे में 1,20,529 नए कोविड​​​​-19 मामले दर्ज किए। इससे देश में कोरोना वायरस संक्रमण का आंकड़ा 2,86,94,879 हो गया है। इससे एक दिन में शुक्रवार को 1,32,364 नए केस दर्ज हुए थे। वहीं 24 घंटे के अंतराल में 3,380 लोगों की मौत के साथ वायरस के कारण मरने वालों की संख्या 3,44,082 हो गई।


सक्रिय मामलों में भी कमी आई
कोरोना वायरस के दैनिक नए मामलों में कमी से सक्रिय मामलों में भी कमी आई है। वर्तमान में भारत का एक्टिव केसलोएड घटकर 15,55,248 हो गया। मंत्रालय ने कहा कि भारत में पिछले 24 घंटों में 1,97,894 ठीक हुए हैं। भारत में ठीक होने वालों की संख्या 2,67,95,549 हो गई है और ठीक होने की दर 93.38 प्रतिशत है।


20,84,421 सैंपल का टेस्ट हुआ
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 4 जून तक कुल 36,11,74,142 नमूनों का परीक्षण किया गया, जिनमें से कल 20,84,421 नमूनों का परीक्षण किया गया। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक लगभग 22,78,60,317 टीके की खुराक दी जा चुकी है।

National News inextlive from India News Desk