नई दिल्ली (पीटीआई)। Indian Navy Day 2020 हर साल की तरह आज भी 4 दिसंबर को भारतीय नाैसेना दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सभी नौसैनिकों और उनके परिजनों को इस दिवस की बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना की सराहना करते हुए कहा कि यह निडर होकर देश के तटों की रक्षा करती है और जरूरत के समय मानवीय सहायता भी प्रदान करती है। हमें सदियों से भारत की समृद्ध समुद्री परंपरा भी याद है।


भारतीय नौसेना का विश्व में 7वां स्थान है
भारतीय नौसेना, दुनिया की शीर्ष दस नौसेना बलों में से एक है साथ ही विश्व में इसका 7वां स्थान है। भारतीय नौसेना देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा में एक विशेष भूमिका निभाती है। और भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने में भी योगदान देती है। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान कराची बंदरगाह पर भारतीय नौसेना के हमले की याद में हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।

National News inextlive from India News Desk