नीना देवूलरी
नीना देवूलरी भारतीय मूल की ऐसी पहली महिला बनीं, जिन्होंने मिस अमेरिका का खिताब जीता। 2013 में इन्होंने मिस अमेरिका का ताज पहना। वैसे बता दें कि नीना का जन्म न्यूयॉर्क में हुआ। 15 साल तक इन्होंने भारतीय क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग भी ली।

भारतीय मूल के इन लोगों ने अमेरिका में बनाई अपनी पहचान

कलपेन
कलपेन एक अमेरिकी अभिनेता, निर्माता व राजनैतिक कार्यकर्ता हैं। कलपेन का जन्म 1977 में न्यूजर्सी के मॉन्टक्लेयर में हुआ। कॉलेज के समय में इन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ केलिफोर्निया से पढ़ाई पूरी की। वैसे पेन को एक्टिंग के लिए ज्यादा जाना जाता है। इनकी फिल्मों में 'नेशनल लैम्पूंस वैन वाइल्डर, मालिबूज़ मोस्ट वॉन्टेड' और सबसे ज्यादा 'हैरल्ड एंड कुमार गो टू व्हाइट कास्टल' आदि प्रमुख रहीं।

भारतीय मूल के इन लोगों ने अमेरिका में बनाई अपनी पहचान

कल्पना चावला
कल्पना एक भारतीय अमेरीकी अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष शटल मिशन विशेषज्ञ थीं। इसके साथ ही वह अंतरिक्ष पर जाने वाली पहली भारतीय महिला थीं। भारत की बेटी-कल्पना चावला भारत में हरियाणा के करनाल में एक हिंदू परिवार में जन्मीं। वह अपने परिवार में चार भाई बहनों में सबसे छोटी थीं। 1 फरवरी 2003 में कोलंबिया अंतरिक्ष यान आपदा में मारे गए सात यात्री दल सदस्यों में से वह एक थीं।

भारतीय मूल के इन लोगों ने अमेरिका में बनाई अपनी पहचान

सनी लियोनी
13 मई 1981 में जन्मीं भारतीय कैनेडियन फिल्म एक्ट्रेस सन्नी लियोनी का असली नाम केरेनजीत कौर वोहरा है। इनका जन्म केरेन मल्होत्रा नाम से सार्निया, ओंटारियो में एक सिक्ख पंजाबी परिवार में हुआ। इनके पास कनाडा व अमेरिका की दोहरी राष्ट्रीयता है। इन्होंने अपना एंटरटेनमेंट कॅरियर एडल्ट एंटरटेनमेंट बिजनेस के साथ शुरू किया। फ़िल्मों की दुनिया में आने से पहले वह जर्मन बेकरी, जिफ़्फ़ी लुब में काम करती थीं। उसके बाद एक कर और निवृत्ति मामलों से जुड़ी कंपनी में भी इन्होंने काम किया। ऑरेंज काउंटी में नर्स की पढ़ाई करते वक्त इनकी एक सहेली ने लियोन को जॉन स्टीवंस से मिलवाया, जो एक एजंट थे। उन्होंने सनी की जे एलेन से मुलाकात करवाई, जो पेंटहाउस मैग्ज़ीन के चित्रकार थे। इसके बाद जब इनको अपना फिल्मी कॅरियर चुनना था, तब उन्होंने अपना असली नाम सनी बताया।

भारतीय मूल के इन लोगों ने अमेरिका में बनाई अपनी पहचान

विकास खन्ना
विकास न्यूयॉर्क के भारतीय-अमरिकी सेलिब्रिटी शेफ हैं। इन्होंने कई तरह की कुकबुक्स लिखी हैं। इन्होंने मिशेलिन स्टार जीता और यूएसए के सबसे प्रसिद्ध इंडियन कुज़ीन रेस्तरां के रूप में अपना नाम किया। वैसे बता दें कि 43 वर्षीय इस सुपरस्टार शेफ का जन्म भारत के अमृतसर में हुआ। मणीपाल से स्नातक की पढ़ाई खत्म करने के बाद इन्होंने कई हाई प्रोफाइल शेफ के लिए काम किया।

भारतीय मूल के इन लोगों ने अमेरिका में बनाई अपनी पहचान

मिंडी कलिंग
मिंडी कलिंग के बचपन का नाम वेरा मिंडी कोकालिंगम है। वह एक टेलीविजन कॉमेडी एक्ट्रेस, लेखिका और निर्माता हैं। वर्तमान में वह अमेरिका के फॉक्स नेटवर्क पर प्रसारित होने वाले हिट सिटकॉम 'द मिंडी पोरजेक्ट' की स्टार हैं।

भारतीय मूल के इन लोगों ने अमेरिका में बनाई अपनी पहचान

दीपक चोपड़ा
दीपक चोपड़ा का जन्म भारत के नई दिल्ली में हुआ। बता दें कि दीपक एक डॉक्टर और लेखक हैं। उन्होंने आध्यात्म पर कई पुस्तकें लिखी हैं जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया है। दीपक चोपड़ा ने सेंट कोलम्बस स्कूल से बारहवीं और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, नई दिल्ली से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद वह 1970 में अपनी पत्नी रीता चोपड़ा के साथ अमेरिका चले गए। वहां उन्होंने न्यू जर्सी हॉस्पीटल में इंटर्नशिप की। उसके बाद और भी कई अस्पतालों उन्होंने प्रशिक्षण लिया। 1973 में उन्हें मेनचेस्टर में मेडिकल प्रशिक्षण को लाइसेंस मिल गया। 2004 में कैलिफोर्निया राज्य में उन्होंने लाइसेंस प्राप्त किया। चोपड़ा टफ्स यूनिवर्सिटी और बोस्टन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन में उन्होंने अध्यापन का कार्य किया। उन्होंने निजी क्लिनिक भी स्थापित की।

भारतीय मूल के इन लोगों ने अमेरिका में बनाई अपनी पहचान

पद्मा लक्ष्मी
पद्मा लक्ष्मी बेहद व्यस्त और टैलेंटेड महिला हैं। इनका जन्म चेन्नई के एक बेहद शिक्षित परिवार में हुआ। वह जब कुछ बड़ी हुईं तभी उनके माता और पिता एकदूसरे से अलग हो गए। अलग होने के बाद इनकी मां न्यूयॉर्क में जाकर रहने लगीं। इसके बाद इन्होंने 18 साल की उम्र में अपना सेलिब्रिटी और मॉडल कॅरियर शुरू किया। इसके बाद इन्हें वर्ल्ड क्लास डिजाइनर्स के लिए बतौर मॉडल काम किया।

भारतीय मूल के इन लोगों ने अमेरिका में बनाई अपनी पहचान

अजीज़ अंसारी
अजीज़ एक स्टैंड-अप कॉमेडियन और कॉमेडी एक्टर हैं। इनका जन्म साउथ कैरोलिना में कोलंबिया शहर में हुआ। अजीज इस बात का दावा करते हैं कि अपने शहर में रहने वाली इनका इकलौता भारतीय परिवार है। इनकी कॉमेडी में हमेशा इनके पसंदीदा व्यंजनों और जगहों से चुने हुए मसालों का तड़का लगता है, जिसे दुनिया भर में पसंद किया जाता है।

भारतीय मूल के इन लोगों ने अमेरिका में बनाई अपनी पहचान

inextlive from Spark-Bites Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk