बांग्लादेश भारत के बीच बंधन एक्सप्रेस शुरु

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना ने गुरुवार को कोलकाता और बांग्लादेश के दक्षिण-पश्चिम औद्योगिक शहर खुलना के बीच एक नई यात्री ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये इसकी शुरुआत की गई। पीएम मोदी, शेख हसीना व पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एक साथ ट्रेन के शुभारंभ में हरी झंडी दिखाई। बांग्लादेश रेलवे के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया ट्रेन का नाम बंधन एक्सप्रेस है।

भारत से बांग्‍लादेश चली रेल,वो 3 देश जहां जाती है इंडियन रेल

पांच घंटे का होगा कोलकाता से ढाका का सफर

इसका संचालन 177 किमी लंबे खुलना-कोलकाता रेल मार्ग पर होगा। यात्री 16 नवंबर से इस क्रास कंट्री सेवा का लाभ उठा सकेंगे। ट्रेन दिन में 11 बजे कोलकाता से रवाना होगी और 4:30 घंटे के सफर के बाद खुलना पहुंचेगी। इसके साथ ही भारत मणिपुर से वियतनाम, मणिपुर से बर्मा से रेल नेटवर्क बिछाने की तैयारी में लगा हुआ है। आज दो रेल पुलों का उद्घाटन किया गया है। करीब 10 करोड़ डॉलर की लागत से बने ये पुल बांग्लादेश के रेल नेटवर्क को मजबूत करने में सहायक होंगे।

भारत से बांग्‍लादेश चली रेल,वो 3 देश जहां जाती है इंडियन रेल

1- जोगबानी से विराटनगर लिंक नेपाल

भारत और नेपाल के बीच में दो रेलवे लिंक हैं। ये दोनो लिंक रेक्सओल जंक्शन, बिहार-सिरसा- परासा-जयनगर, बिहार-खजूरी और धनुशा है। यह बिहार सीमा से केवल 6 किमी की दूरी पर है।

भारत से बांग्‍लादेश चली रेल,वो 3 देश जहां जाती है इंडियन रेल

2- समझौता एक्सप्रेस पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान के बीव में दो ट्रेन चलती हैं। यही दोनों ट्रेने भारत और पाकिस्तान के बीच आने जाने का साधन है। पहली है समझौता एक्सप्रेस और दूसरी है थार एक्सप्रेस। वाघा बार्डर से दोनो ट्रेने इधर-उधर आती हैं। समझौता एक्सप्रेस 22 जुलाई 1976 को अटारी-लाहौर के बीच शुरू हुई थी। समझौता एक्सप्रेस अटारी-वाघा के बीच केवल तीन किमी का रास्ता तय करती है।

भारत से बांग्‍लादेश चली रेल,वो 3 देश जहां जाती है इंडियन रेल

3- मैत्री एक्सप्रेस बांग्लादेश

मैत्री एक्सप्रेस एक इंटरनेशनल बॉर्डर ट्रेन है जो बंग्लादेश की राजधानी ढाका से भारत के कोलकाता के बीच चलती है। भारत और बांग्लदेश के बीच ये सिंगल रेलवे कनेक्ट है। हफ्ते में दोनो ओर से एक बार ये ट्रेन चलती है। मैत्री एक्सप्रेस भारत और बांग्लादेश के बीच चलने वाली रेलगाडी है। यह 14 अप्रैल, 2008 से आरंभ हुई है। 43 साल के लिए बंद रहने के बाद इसको पुन चालू किया गया था।

भारत से बांग्‍लादेश चली रेल,वो 3 देश जहां जाती है इंडियन रेल

National News inextlive from India News Desk