नई दिल्ली (एएनआई)। International Yoga Day 2020 : योग में करने वाली एक्ट्रेस में सबसे पहले नाम आता है एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का। शिल्पा जो एक जानी मानी योग एफिसियोनाडो है। इन्होंने 18 साल पहले योग का अभ्यास शुरू किया था जब उन्हें स्पाॅन्डलाइटिस की प्राॅब्लम थी। इसके बाद वह इससे हमेशा के लिए जुड़ गईं। शिल्पा शेट्टी ने फिटनेस ऐप भी लॉन्च किया है। एक्ट्रेस अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से अपने वर्कआउट को लोगों से शेयर करती है। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी फैन फाॅलोइंग है जो उनके योग टिप्स को अपनाती है।

शिल्पा शेट्टी योग करते हुए। फोटो : साभार इंस्टाग्राम

करीना कपूर खान

बॉलीवुड की 'बेबो' कारीना कपूर खान इंडस्ट्री की बहुत ही खूबसूरत और सिजलिंग ब्यूटी क्वीन हैं। कई लोग उन्हें स्लिम, साइज जीरो बॉडी और फ्लॉलेस ब्यूटी के लिए जानते हैं। करीना ने यह सब कड़ी मेहनत, डाइट प्लान, अनुशासित जीवन से हासिल किया है। 39 वर्षीय एक्ट्रेस गो-टू वर्कआउट स्टाइल पर फोकस करती हैं। योग के वह बेहद करीब हैं। वह पिछले 10 वर्षों से ऐसा कर रही है। सूर्य नमस्कार उनका पसंदीदा योग है। खुद को फिट रखने के लिए योग करते एक्ट्रेस के वीडियो और तस्वीरें अक्सर इंटरनेट पर सामने आती हैं।

 कारीना कपूर खान  योग करते हुए। फोटो : साभार इंस्टाग्राम

मलाइका अरोड़ा

अपनी चमकती त्वचा और अपनी फिट बॉडी के लिए जानी जाने वाली बॉलीवुड दिवा मलाइका अरोड़ा हमेशा से ही इंडस्ट्री की सबसे फिट सेलिब्रिटी में से एक रही हैं। वह योग से अपने आपको काफी फिट रखती हैं। उन्होंने योग के लिए एक कदम आगे बढ़कर एक योगा स्टार्ट-अप में इन्वेस्ट किया है और मुंबई में एक योग स्टूडियो खोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनकी फिटनेस के राज में अक्सर योग करते हुए तस्वीरें सामने आती हैं। योग के जरिए ही एक 17 साल के बेटे की मां मलाइका अरोड़ा ने खुद को यंग और शाइनी बना रखा है।

मलाइका अरोड़ा योग करते हुए। फोटो : साभार इंस्टाग्राम

बिपाशा बसु

बंगाली ब्यूटी ने लगभग पांच साल पहले योग करना शुरू किया था और तब से लेकर अब तक वह योग के प्रति काफी समर्पित है। बिपाशा बसु अष्टांग योग में एक्सपर्ट हैं। 41 वर्षीय स्टार बिपाशा बसु अपने फैंस को योग के लाभों और उसके प्रति लोगों को जागरूक कर रही हैं। अक्सर वह योग के साथ सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर करती हैं। कोरोना वायरस महामारी के बीच भी वह लोगों को इसके प्रति प्रेरित दिखीं।

बिपाशा बसु योग करते हुए। फोटो : साभार इंस्टाग्रा

सोनम कपूर आहूजा

सोनम कपूर आहूजा जो अपने फैशन स्टेटमेंट से सभी को चौंका रहती है। यह मानना बेहद कठिन है कि कभी ये एक्ट्रेस86 किलोग्राम की थी। अपनी पहली फिल्म 'सांवरिया' के लिए एक्ट्रेस काफी कठिन दाैर से गुजरी। उन्होंने योग को अपनाया और करीब 35 किलोग्राम तक वजन कम किया। इसके बाद उनकी फिगर फिट हुआ। आज भी वह उसी दिनचर्या और व्यायाम का पालन करती है। वह हर दिन अलग-अलग वर्कआउट की कोशिश करती है। सेानम कपूर

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk