कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Vidyut Jammwal Stunt: बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल अपने एक्शन और अपनी फिटनेस के लिए काफी फेमस हैं। एक्टिंग के साथ मार्शल आर्ट्स के एक्सपर्ट विद्युत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, साथ ही वो अपने फैंस के साथ खतरनाक स्टंट परफॉर्म करते हुए वीडियो भी शेयर करते रहते हैं। वहीं आज अंतरराष्ट्रीय योगा डे पर उनके पोस्ट ने सबको हैरान कर दिया है। विद्युत जामवाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने गले में एक नेक बैंड बांधकर काफी खतरनाक स्टंट कर रहे हैं।

फैंस विद्युत जामवाल की जमकर कर रहे तारीफ
आज इंटरनेशनल योगा डे को मौके पर विद्युत ने अपने मार्शल आर्ट्स की विद्या कलारीपयट्टू का एक स्टंट परफॉर्म किया। जिसे मार्शल आर्ट्स की लैंग्वेज में कलारी विशुद्ध चिकित्सा कहा जाता है। इस वीडियो को देखकर फैंस अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं, वहीं ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद फैंस विद्युत जामवाल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा कि, 'कलारीपयट्टू कहते हैं- यह हमेशा खुद को खोजने के बारे में नहीं है, यह प्यार और विश्वास के साथ सेल और सेल खुद को बनाने के बारे में है। कलारी विशुद्ध चिकित्सा।'

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk