1. क्रिस गेल
टी-20 क्रिकेट की बात हो, तो यहां सिर्फ एक खिलाड़ी की बादशाहत चलती है वो हैं सिक्सर किंग क्रिस गेल। गेल कितनी आसानी से गेंद को स्टेडियम के बाहर पहुंचा देते हैं यह बात सभी जानते हैं। आईपीएल इतिहास में क्रिस गेल सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अभी तक 101 आईपीएल मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 265 छक्के दर्ज हैं। इस दौरान इस कैरेबियाई खिलाड़ी के बल्ले से 5 शतक और 21 अर्धशतक निकले।
2. सुरेश रैना
भारतीय क्रिकेट टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना की जगह भले पक्की न हो। मगर आईपीएल आते ही रैना का रंग बदल जाता है। वह इतने खतरनाक बल्लेबाज बन जाते हैं कि गेंदबाज भी डरते हैं। रैना ने अब तक 161 मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 173 छक्के दर्ज हैं। जिसमें कि 1 शतक और 31 अर्धशतक लगाए हैं।
3. रोहित शर्मा
हर बार की तरह मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे। रोहित इस समय जबर्दस्त फॉर्म में है। बात जब आईपीएल की हो तो रोहित और भी ज्यादा खतरनाक बल्लेबाज बन जाते हैं। रोहित आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। रोहित ने 159 मैच खेलकर 4207 रन बनाए। इसमें एक शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं रोहित के नाम 172 छक्के भी दर्ज हैं। इस साल फ्रेंचाइजी ने रोहित को 15 करोड़ में खरीदा है।
4. डेविड वार्नर
हाल ही में बॉल टेंपरिंग में दोषी पाए जाने के बाद एक साल के लिए बैन किए गए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अब आईपीएल में भी खेलते नजर नहीं आएंगे। वार्नर के फैंस उनको इस बार जरूर मिस करेंगे। बतौर बल्लेबाज उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा है। वार्नर ने 114 मैच खेलकर 4014 रन बनाए हैं। इसमें 3 शतक और 36 अर्धशतक शामिल हैं। वार्नर के नाम आईपीएल इतिहास में 160 छक्के दर्ज हैं।
5. विराट कोहली
विराट कोहली को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कमान सौंपी गई है। आईपीएल इतिहास में आरसीबी की टीम कभी भी खिताब नहीं जीत पाई है। ऐसे में फैंस को उम्मीद होगी कि कोहली इस बार कुछ जादू दिखाएंगे और अपनी टीम को फाइनल जितवाएंगे। आरसीबी ने कोहली को 17 करोड़ रुपये में खरीदा है। इस सीजन के वह सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। विराट के आईपीएल करियर की बात करें तो उनके नाम 149 मैचों में 37.44 की औसत से 4418 रन दर्ज हैं। वहीं विराट के बल्ले से अब तक 4 शतक और 30 अर्धशतक निकले हैं। इस दौरान विराट ने 160 छक्के लगाए हैं।
Cricket News inextlive from Cricket News Desk