दुबई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन में अपनी छठी जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई हैं। बुधवार शाम को, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 13 रन से हराया। टूर्नामेंट में अब तक खेले गए आठ मैचों में उनके 12 अंक हैं। मुंबई इंडियंस को दूसरे स्थान पर है, उसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर है। दोनों के सात मैचों से 10 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण मुंबई को बैंगलोर से ऊपर रखा गया है।

किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप
इस बीच, किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल के नाम अब तक सबसे ज्यादा रन दर्ज हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। ऑरेंज कैप होल्डर केएल राहुल ने सात मैचों में 387 रन बनाए। उनके बाद उनके साथी मयंक अग्रवाल हैं जिन्होंने सात मैचों में 337 रन बनाए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के फाफ डु प्लेसिस आठ मैचों में 307 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने किया प्रभावित
दूसरी ओर, रबाडा के पास पर्पल कैप है जिन्होंने आठ मैचों में 18 विकेट झटके। उनके बाद जोफ्रा आर्चर हैं जिनके नाम 12 विकेट हैं। मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह, जिनके सात मैचों में 11 विकेट हैं, सूची में तीसरे स्थान पर आते हैं। बता दें अभी सभी टीमों को और मैच खेलने हैं। ऐसे में ऑरेंज कैप से लेकर पर्पल कैप और यहां तक की अंक तालिका में भी टीमों की पोजीशन में बदलाव हो सकता है। मगर इस साल जिस टीम ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया तो वह दिल्ली कैपिटल्स है जो प्लेऑफ के काफी नजदीक हैं।