बेंगलुरु (एएनआई)। आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी शनिवार को शुरु हो गई। सबसे पहली बोली भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की लगी। पंजाब किंग्स ने धवन पर सबसे बड़ी बोली लगाई। शुरुआत में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रेस चल रही थी जो धवन के लिए आगे बढ़कर बोली लगा रहे थे लेकिन अंत में, बाएं हाथ के बल्लेबाज को पंजाब किंग्स ने 8.25 करोड़ रुपये में हासिल कर लिया।

कुल 600 क्रिकेटरों की होगी नीलामी
आईपीएल 2022 मेगा नीलामी बेंगलुरु में हो रही है और यह दो दिवसीय कार्यक्रम है जो रविवार को समाप्त होगा। शनिवार और रविवार को होने वाली नीलामी में कुल 600 क्रिकेटरों की नीलामी होगी। हाईएस्ट बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये है और 48 खिलाड़ियों ने खुद को इस वर्ग में रखने के लिए चुना है।

कितने बेस प्राइज में कितने प्लेयर्स
1.5 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य के साथ नीलामी सूची में 20 खिलाड़ी हैं जबकि 34 खिलाड़ी 1 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य वाले क्रिकेटरों की सूची में हैं। कुल 377 भारतीय खिलाड़ी और 223 विदेशी खिलाड़ी बेंगलुरू में एक्शन से भरपूर आईपीएल 2022 प्लेयर ऑक्शन में भाग लेने के लिए तैयार हैं।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk