नई दिल्ली (एएनआई / पीटीआई)। ISRO Aditya L1 Mission 2023 Launching Today : देश का पहला सौर मिशन-आदित्य-एल1 आज सुबह 11:50 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित लॉन्च पैड से लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। लॉन्च रिहर्सल और वेहिकल की पूरी इंक्वायरी के बाद इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गनाइजेशन (इसरो) आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी-एसएचएआर) से देश के पहले सौर मिशन - आदित्य-एल 1 के लिए पूरी तरह तैयार है। इसरो पीएसएलवी-सी57 के माध्यम से आदित्य-एल1 लॉन्च करने जा रहा है। यह सूर्य का डीप स्टडी करने के लिए सात अलग-अलग पेलोड ले जाएगा, जिनमें से चार सूर्य से प्रकाश का निरीक्षण करेंगे और अन्य तीन प्लाज्मा और चुंबकीय क्षेत्र के इन-सीटू मापदंडों को मापेंगे। इस मिशन की लाइव लाॅन्चिंग एजेंसी इसरो के यूट्यूब चैनल व इसरो के एक्स (पूर्व में ट्विटर) पेज पर जाकर भी देख सकते हैं।


इस मिशन के मुख्य उद्देश्य
स्पेस क्राफ्ट के करीब 125 दिनों में पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किमी की यात्रा करने के बाद, लैग्रेंजियन प्वाइंट एल1 के आसपास एक हेलो आरबिट में स्थापित होने की उम्मीद है जिसे सूर्य के सबसे करीब माना जाता है। इस मिशन के प्रमुख उद्देश्यों में कोरोनल हीटिंग और सोलर विंड एस्क्लेरेशन, कोरोनल मास इजेक्शन की शुरुआत और नियर अर्थ स्पेस वेदर और सोलर विंड डिस्ट्रीब्यूशन को समझना शामिल है। बतादें कि 23 अगस्त को, भारत ने एक बड़ी छलांग लगाई जब चंद्रयान -3 लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरा, जिससे यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश बन गया। वहीं भारत अमेरिका, चीन और रूस के बाद चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने वाला चौथा देश बन गया।

National News inextlive from India News Desk