मसाबा के बारे में कुछ बातें
80 के दशक में मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी सर विवियन रिचर्ड्स और भारतीय फिल्म अभिनेत्री नीना गुप्ता के बीच का अफेयर काफी चर्चा में था। 1989 में नीना गुप्ता ने शादी किए बिना बेटी मसाबा को जन्म दिया था। हालांकि दोनों ने कभी शादी नहीं की थी। बता दें कि नीना से जिस वक्त विवियन का अफेयर चल रहा था उस वक्त वो शादीशुदा थे।
 
विवियन और नीना की बेटी मसाबा ने अपना बचपन मुंबई और वेस्ट इंडीज में गुजारा है।
इंडिया से गहरा है विवियन रिचर्डस का नाता,जानिए उनकी बेटी मसाबा के बारे में
8 साल की उम्र में मसाबा का सपना एक टेनिस प्लेयर बनने का था लेकिन 16 की उम्र तक आते-आते उन्होंने दूसरा रास्ता चुनने की सोची।

मसाबा को डांस और म्यूजिक बेहद पसंद था। वह मशहूर कोरियोग्राफर शामक डाबर का डांस ग्रुप ज्वाइंन करना चाहतर थी लेकिन उनकी मां नीना उनके इस डिसीजन से खुश नहीं थी।
इंडिया से गहरा है विवियन रिचर्डस का नाता,जानिए उनकी बेटी मसाबा के बारे में
मसाबा ने लंदन में एक म्यूजिक कोर्स भी ज्वाइंन किया था लेकिन उसको बीच में ही छोड़कर भारत वापस आ गई।

इसके बाद उन्होंने फैशन की दुनिया में कदम रखने का सोचा। 19 साल की उम्र में मसाबा ने मुंबई में लैक्मे फैशन वीक में अप्लाई किया।
इंडिया से गहरा है विवियन रिचर्डस का नाता,जानिए उनकी बेटी मसाबा के बारे में
खेल से संगीत और फिर अंत में फैशन की दुनिया में अपनी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज कराने वाली मसाबा का व्यक्तिगत जीवन सामान्य नहीं रहा। नीना गुप्ता और पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्‌स की बेटी मसाबा गुप्ता को सितंबर 2009 में आयोजित लक्मे फैशन वीक में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन की ओर से 'मोस्ट प्रॉमिसिंग डिजाइनर' का अवॉर्ड मिला और इसने उन्हें फैशन की दुनिया में एक झटके में पहचान दिला दी।

मसाबा गुप्ता अपने पिता के परिवार का भी हिस्सा हैं। वे हमेशा विवियन रिचर्ड्स की पत्नी और बच्चों के साथ संपर्क में रहती हैं और उनके शहर भी जाती रहती हैं।
इंडिया से गहरा है विवियन रिचर्डस का नाता,जानिए उनकी बेटी मसाबा के बारे में
अपने विचित्र प्रिंट वाले महिला प्रधान पोशाकों के लिए जानी जाने वाली मसाबा दिग्गज ब्रांड सत्या पॉल की क्रिएटिव डायरेक्टर रह चुकी हैं।

मसाबा बॉलीवुड निर्माता मधु मेंटना संग कोर्ट मैरिज कर चुकीं हैं। दोनों के बीच काफी लंबे समय से अफेयर चल रहा था।
इंडिया से गहरा है विवियन रिचर्डस का नाता,जानिए उनकी बेटी मसाबा के बारे में

Sports News inextlive from Sports News Desk

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk