PATNA: जलपुरुष राजेंद्र सिंह भी मानव श्रृंखला में शामिल हुए। मानव श्रृंखला के बाद उन्होंने गांधी मैदान में ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सम्मानित किया। गांधी विचार समागम के तहत मुख्यमंत्री को यह सम्मान मिला है। राजेंद्र सिंह ने कहा कि पर्यावरण पर केंद्रित मानव श्रृंखला से न केवल बिहार बल्कि देश और दुनिया में पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चेतना जागृत हुई है। जलपुरुष ने कहा कि नीतीश कुमार देश के पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए दुनिया की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला बनाई।

पटना जिले में 28 लाख लोगों ने थामा एक-दूसरे का हाथ

पटना जिले में बनी मानव श्रृंखला में 27.87 लाख से अधिक लोग शामिल हुए। मुख्य सड़कों पर 772 किलोमीटर लंबी श्रृंखला में 20.89 लाख 32 लोग शामिल हुए। वार्डो में 4.37 लाख 301 लोग भाग लिए। वहीं स्कूल कैम्पस में कक्षा चार तक के 2.61 लाख 424 बच्चों ने श्रृंखला बनाई। जिले में अबतक की यह सबसे बड़ी मानव श्रृंखला थी। मानव श्रृंखला की चार शाखाएं गांधी मैदान से निकलीं, जो भोजपुर, सारण, वैशाली, बेगुसराय, लखीसराय आदि जिला होते सुबह 11.30 बजे राज्य के कोने-कोने तक पहुंच गई। बिहार के नक्शे की आकृति में बनी श्रृंखला देखने लायक थी।