टोक्यो (एएनआई / सिन्हुआ)। जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे सोमवार को टोक्यो में एक अस्पताल में भर्ती हुए। इस दाैरान उनको लेकर खबरें उड़ रही है कि वह कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। वहीं कुछ लाेग कह रहे हैं कि वह पुरानी बीमारियों की वजह से भर्ती हुए हैं। हालांकि उनके एक करीबी ने इन खबरों का खंडन करते हुए इस बात से इंकार कर दिया है। क्योडो न्यूज के मुताबिक राजधानी के केयो विश्वविद्यालय अस्पताल में 65 साल के जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे की विजिट के एक दिन बाद पूर्व अर्थव्यवस्था मंत्री अकीरा अमारी ने एक टीवी कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री को आराम करने की जरूरत है। वह इधर काफी ज्यादा थकावट फील कर रहे हैं।

आंतों की बीमारी के कारण पद अचानक पद छोड़ दिया

जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे प्रधानमंत्री के रूप में अपने पहले कार्यकाल के दौरान जो कि सितंबर 2006 के अंत में शुरू हुआ था। इस दाैरान वह बीमार हो गए थे और 2007 में क्रोनिक अल्सरेटिव कोलाइटिस आंतों की बीमारी के कारण अपने पद अचानक से पद छोड़ दिया था। हालांकि इस माह की शुरुआत में, जापान के शीर्ष सरकार के प्रवक्ता मुख्य कैबिनेट सचिव योशीहिदे सुगा ने कहा कि मैं हर दिन प्रधानमंत्री को देखता हूं और मुझे लगता है कि उन्हें कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं है, क्योंकि वे अपने कर्तव्यों को आसानी से निभा रहे हैं।

टोक्यो के अस्पताल में एक रूटीन चेकअप के लिए पहुंचे

वहीं जापानी पीएम के जरूरी मामलों की जानकारी रखने वाले एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री टोक्यो के अस्पताल में एक रूटीन चेकअप के लिए पहुंचे हैं। बता दें कि दो दिन पहले जापान में शनिवार को द्वितीय विश्वयुद्ध में आत्मसमर्पण करने की 75वीं वर्षगांठ बनाई गई। इस दौरान जापान के पीएम शिंजो आबे ने युद्ध की घटनाओं को याद किया। इसके साथ ही जापानी प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस त्रासदी को कभी नहीं दोहराया जाएगा साथ ही उन्होंने युद्ध में बलिदान देने वाले जापानियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

International News inextlive from World News Desk