रैली के नेतृत्व का अनुरोध
लगतार 24 दिन से जारी हड़ताल के बाद कल शुक्रवार को कुछ आभूषण विक्रेता दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल से उत्पाद शुल्क लगाए जाने के बजट प्रस्ताव के खिलाफ रैली का नेतृत्व करने का अनुरोध उनसे किया। यह रैली दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होगी। जिस पर अरविंद केजरीवाल ने कल शुक्रवार हड़ताली व्यापारियों का पुरजोर समर्थन किया है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उनका कहना है कि बिना चांदी वाले आभूषणों पर एक फीसद उत्पाद शुल्क लगाने लगाना बिल्कुल गलत है। यह व्यापारियों के साथ अन्याय हो रहा है। इससे देश में भ्रष्टाचार और ज्यादा बढ़ेगा। ऐसे यह प्रस्ताव वापस लेना सरकार और देश दोनों के हित में होगा। वहीं अपनी इस हड़ताल के बारे में व्यापारियों का कहना है कि अब व्यापारी देश भर में भाजपा के खिलाफ आंदोलन भी छेड़ेंगे।


दुकानों की चाबियां सौंपेंगे
इस संबंध मे व्यापारियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के महामंत्री योगेश सिंघल का कहना है कि अब व्यापारी अपनी मांग से पीछे नहीं हटेंगे। 28 तारीख से शुरू हो रहे विरोध कार्यक्रमों में देश भर के सर्राफा व्यापारी वित्तमंत्री अरुण जेटली को अब अपनी दुकानों की चाबियां सौंपेंगे। इसके अलावा सभी सांसदों का घेराव कर उन्हें मांगपत्र सौंपना, मानव शृंखला बनाना और अपनी दुकानों की रजिस्ट्री वित्त मंत्री के नाम पत्र भेजे जाएंगे। बताते चलें कि दो मार्च से देश भर के लगभग तीन लाख से अधिक ज्वेलर्स, स्वर्णकार और अन्य लोग हड़ताल पर हैं। हाल ही में केंद्रीय बजट में ज्वेलरी व्यवसाय पर बिना इनपुट के्रडिट के एक फीसद उत्पाद शुल्क लगाया गया है। जो कि व्यापारियों को मान्य नहीं है।

 

inextlive from Business News Desk


 

Business News inextlive from Business News Desk