RANCHI: झारखंड में डेंगू ने अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है। एक हफ्ते में रिम्स में छह मरीजों को भर्ती कराया जा चुका है। शनिवार को भी डेंगू से पीडि़त एक मरीज को रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं, पांच पुलिस जवानों को हास्पिटल से छुट्टी दे दी गई है। गर्मी के दिन में ही डेंगू के इतने मरीजों का आना स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बन गया है। पहले बारिश के दिनों में लोग डेंगू का नाम सुनते थे। लेकिन अब गर्मी के दिनों में ही डेंगू कहर शुरू हो गया है। मौसम में बदलाव और मच्छरों की प्रजाति के कारण इनका कोई सीजन नहीं रह गया है। यह बीमारी एडीज मच्छर के काटने से फैलती है। डेंगू का एक मच्छर कई लोगों को रोग दे सकता है। इसलिए डेंगू के कोई भी लक्षण दिखे तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें। अगर यह बीमारी बढ़ गई, तो मरीज की जान भी जा सकती है।

मच्छर मारने वाली लिक्विड बेकार

मौसम में बदलाव के कारण मच्छरों की भी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती जा रही है। ऐसे में मच्छरों पर सामान्य कीटनाशकों का कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा। वहीं मच्छर मारने वाली लिक्विड भी इन पर बेकार साबित हो रही है। वहीं मच्छरों की नई प्रजाति बरसात का इंतजार नहीं कर रही। यहीं वजह है कि गर्मियों में भी इसके मरीज आ रहे है। ऐसे में पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े ही मच्छरों से आपको बचा सकते हैं। साथ ही बुखार, ठंड लगना, सिर में दर्द को इग्नोर न करते हुए तत्काल डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इससे बीमारी का पता अर्ली स्टेज में लगाया जा सकता है और तत्काल इलाज शुरू कर बचा जा सकता है।

हजारीबाग के थे जवान, गिरिडीह का मरीज

रिम्स में ख्0 अप्रैल को डेंगू से पीडि़त पांच जवानों को भर्ती कराया गया था, उनका इलाज डॉक्टर जेके मित्रा की यूनिट में किया जा रहा था। सभी जवान ख्0फ् बीएन कोबरा बटालियन हजारीबाग के थे। इनके नाम नारायण, अजय कुमार, किशोर कुमार, माही पाल और विनोद कुमार थे। हालांकि इलाज के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। वहीं, शनिवार को गिरिडीह से अनिल यादव को भर्ती कराया गया। जिनका इलाज चल रहा है। उनकी रिपोर्ट सोमवार को आने की उम्मीद है।

डेंगू के लक्षण

- फ् से क्ब् दिन बाद दिखते हैं लक्षण

- तेज ठंड के साथ बुखार आना

- सिर और आंखों में दर्द

- शरीर और जोड़ों में दर्द

- भूख कम लगना

- जी मचलना, उल्टी, दस्त होना

- चमड़ी के नीचे लाल धब्बे आना

- गंभीर स्थिति में आंख, नाक से खून आना

डेंगू से कैसे बचें

- घर के अंदर और आसपास पानी जमा न होने दें

- किसी भी बर्तन में लंबे समय तक पानी न रखें

- पानी वाले बर्तन को ढक कर रखें

- कूलर का पानी बदलते रहें

- खिड़की और दरवाजे में जाली लगाएं

- शरीर पर मच्छर को भगाने वाली क्रीम लगाएं

- शरीर पूरी तरह से ढकने वाले कपड़ों का इस्तेमाल करें।